{"_id":"679762e1b3cc361cc905b7e8","slug":"kl-rahul-named-in-karnataka-s-ranji-trophy-squad-against-haryana-see-complete-team-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: हरियाणा के खिलाफ रणजी मैच खेलेंगे केएल राहुल, कर्नाटक की टीम में हुए शामिल, देखें पूरा स्क्वॉड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: हरियाणा के खिलाफ रणजी मैच खेलेंगे केएल राहुल, कर्नाटक की टीम में हुए शामिल, देखें पूरा स्क्वॉड
Mon, 27 Jan 2025 04:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Jan 2025 04:11 PM IST
सार
अनुभवी बल्लेबाज कोहनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसी की वजह से उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से खुद को बाहर रखा था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना आखिरी रणजी मैच 2020 मार्च में कर्नाटक के लिए बंगाल के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलते नजर आएंगे। उन्हें हरियाणा के खिलाफ मुकाबले के लिए कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में उन्होंने कोहनी की चोट के कारण पंजाब के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पंजाब के खिलाफ नहीं खेले थे केएल राहुल
अनुभवी बल्लेबाज कोहनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसी की वजह से उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से खुद को बाहर रखा था। दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना आखिरी रणजी मैच 2020 मार्च में कर्नाटक के लिए बंगाल के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने सेमीफाइनल मैच में 26 और 0 का स्कोर बनाया था। उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

बीसीसीआई ने घरेलू टूर्नामेंट में खेलना किया अनिवार्य
बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के लिए नई नीतियां जारी कीं। इसकी वजह से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन और केंद्रीय अनुबंध के लिए पात्र बने रहने के लिए घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अनिवार्य हो गया। केवल कुछ खास परिस्थितियों में ही खिलाड़ी को इससे छूट दी जाएगी। नई नीति में कहा गया है- राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय अनुबंध में चयन के लिए घरेलू टूर्नामेंट्स में भागीदारी अनिवार्य है। इससे खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट से जुड़े रहने, प्रतिभाओं को खोजने में और मैच फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही बोर्ड घरेलू संरचना को मजबूत कर सकेगा।

मयंक अग्रवाल करेंगे टीम का नेतृत्व
केएल राहुल को छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू सीरीज और 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 16 सदस्यीय कर्नाटक टीम की अगुआई करेंगे जबकि श्रेयस गोपाल उपकप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। कर्नाटक ग्रुप सी में 19 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि हरियाणा (26) पहले और केरल (21) दूसरे स्थान पर हैं।

हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक टीम इस प्रकार है
मयंक अग्रवाल (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस गोपाल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, प्रसिद्ध कृष्णा, विदवथ कावेरप्पा, वासुकी कौशिक, अभिलाष शेट्टी, यशोवर्धन परंतप, निकिन जोस, सुजय सातेरी (विकेटकीपर), मोहसिन खान।