WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"62ab154743f60450545d5188","slug":"kl-rahul-injury-kl-rahul-will-go-to-germany-for-treatment-stress-on-getting-fit-before-t20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KL Rahul Injury: इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे केएल राहुल, टी-20 विश्व कप से पहले फिट होने पर जोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul Injury: इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे केएल राहुल, टी-20 विश्व कप से पहले फिट होने पर जोर
Thu, 16 Jun 2022 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:04 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें जर्मनी भेजने का फैसला लिया है। बीसीसीआई सचिन जय शाह ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर केएल राहुल फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज, आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और इंग्लैंड दौरे से बाहर होना पड़ा। अब राहुल टी-20 विश्व कप से पहले फिट होने पर जोर दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल इलाज के लिए जर्मनी जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें जर्मनी भेजने का फैसला लिया है। बीसीसीआई सचिन जय शाह ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड राहुल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। वह इलाज के लिए जर्मनी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल इस महीने के अंत तक या जुलाई के शुरुआत में जर्मनी के लिए उड़ान भर सकते हैं। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन-तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कप्तान चुना गया था, लेकिन मैच (9 जून) से ठीक एक दिन पहले चोटिल होने की वजह से वह सीरीज से हट गए थे। इसके बाद ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया था।
अब राहुल का फोकस टी-20 वर्ल्ड कप पर होगा। इसकी शुरुआत 16 अक्तूबर से होनी है। राहुल इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की अहम कड़ी होंगे। राहुल आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 15 मैचों में 51.33 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।