{"_id":"67e7c88fa5a0851def012c3a","slug":"kl-rahul-has-joined-the-delhi-capitals-squad-after-birth-of-his-daughter-ahead-of-match-against-srh-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो
Sat, 29 Mar 2025 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:47 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे और टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस सीजन वह दिल्ली के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल बेटी के जन्म के कुछ ही दिन बाद फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। राहुल की पत्नी आथिया ने 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया था जिस कारण राहुल आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे। अब राहुल टीम में दोबारा आ गए हैं और उम्मीद है कि वह रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली ने राहुल को खरीदा था
दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे और टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस सीजन वह दिल्ली के लिए खेलेंगे। दिल्ली ने वीडियो शेयर कर राहुल का स्वागत किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के प्रसिद्ध डायलॉग बोले गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली के फैंस राहुल को फ्रेंचाइजी की कैप और बल्ला पकड़ा रहे हैं। राहुल वीडियो के अंत में बोल रहे हैं, आई एम होम (मैं घर पर हूं)।
ये भी पढ़ें: GT vs MI Playing 11: जीत का खाता खोलने उतरेंगे गुजरात-मुंबई, हार्दिक करेंगे वापसी; वाशिंगटन को मिलेगा मौका?

हैदराबाद के खिलाफ मैच में होंगे शामिल
राहुल रविवार को सनराइजर्स के खिलाफ मैच में खेलने के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू कर लेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत के सूत्रधारों में रहे राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। राहुल को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रिलीज किया था। अपने अपार अनुभव के बावजूद उन्होंने कप्तानी नहीं करने का फैसला किया और यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई थी।

You're loved. You're ours. You're home. 🥹
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 29, 2025
Welcome to Dilli, KLR 💙❤️ pic.twitter.com/qUBPHAYUyU
दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल और अथिया को उनकी बेटी के जन्म पर एक भावुक कर देने वाले वीडियो के साथ बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में डीसी के बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ ने उन्हें 'मदर्स लैप बेबी स्विंग' एक्शन करके बधाई दी। वीडियो में खिलाड़ियों को खुशी जाहिर करते और गाने गाते भी देखा गया। पोस्ट पर राहुल ने कमेंट भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'यह वीडियो हमारे लिए बहुत मायने रखता है। बहुत-बहुत धन्यवाद।'