फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul and Athiya Shetty can get married in january and Feb 2023

Athiya-Rahul Wedding: अगले साल जनवरी-फरवरी में शादी कर सकते हैं राहुल और अथिया, शादी के बाद का घर भी तय

Tue, 19 Jul 2022 12:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 12:04 PM IST
सार

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने में शादी कर सकते हैं। दोनों ने शादी के बाद अपने रहने के लिए घर भी तय कर लिया है। हालांकि, अब तक शादी की तारीख का एलान नहीं किया है। 
 

विज्ञापन
KL Rahul and Athiya Shetty can get married in january and Feb 2023
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अगले साल शादी कर सकते हैं। दोनों जनवरी या फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अथिया ने कुछ समय पहले ही कहा था तीन महीने में उनकी शादी की बात गलत है। उन्होंने इन अफवाहों का मजाक बनाते हुए लिखा था कि उन्हें उम्मीद है कि उस शादी में उन्हें भी बुलाया जाएगा, जो तीन महीने में होने वाली है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने में शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर राहुल और अथिया के परिवार प्लान में बदलाव नहीं करते हैं तो यह शादी साल 2023 की शुरुआत में होने वाली है। हालांकि, शादी कब होगी और किस जगह पर होगी। इस बारे में कुछ तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


शादी के बाद का घर भी तय
शादी के बाद लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी मुंबई की पाली हिल के पास एक घर में रहेंगे। इसका नाम है संधू पैलेश। हालांकि, अब तक इस घर का काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन शादी होने तक यह घर पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। खास बात यह है कि यह घर वास्तु बिल्डिंग से सिर्फ दो मकान दूर है। वास्तु बिल्डिंग में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं राहुल
लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। उन्हें भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन फिटनेस और फॉर्म साबित करने के बाद ही उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा। राहुल फिलहाल एनसीए में हैं और वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो झूलन गोस्वामी की गेंदों पर बेहतरीन शॉट लगा रहे हैं। आईपीएल 2022 के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले राहुल ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद वो सर्जरी कराने के लिए जर्मनी गए थे और अथिया भी यहां उनके साथ थीं। ये दोनों तीन साल से रिलेशन में हैं और अथिया कई मौकों पर राहुल के साथ विदेशी दौरे पर भी गई हैं। दोनों को कई बार साथ में घूमते देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed