फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RCB Dream11 Playing XI kolkata knight riders vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming

KKR vs RCB Playing-11: बेंगलुरु के लिए करो या मरो वाली स्थिति, कोलकाता से है मुकाबला, क्या राणा की होगी वापसी?

Sun, 21 Apr 2024 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : नीतीश राणा फिट घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन एक भी मैच नहीं खेला है। रिंकू सिंह पिछले मैच में इम्पैक्ट सब के तौर पर खेलने के बाद इस मैच में एक रेगुलर प्लेयर की तरह मैदान पर उतर सकते हैं।

विज्ञापन
KKR vs RCB Dream11 Playing XI kolkata knight riders vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
कोलकाता बनाम बेंगलुरु - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 36वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से है। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। दोनों के बीच इस सीजन हुए पिछले मुकाबले में केकेआर ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। आरसीबी इसी हार का बदला लेने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं। इसमें से कोलकाता ने 19 और बेंगलुरु ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, ईडन गार्डेन्स में दोनों टीमों के बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से सात कोलकाता ने और बेंगलुरु ने चार मैच जीते हैं।
विज्ञापन


टीम न्यूज की बात करें तो नीतीश राणा फिट घोषित किए जा चुके हैं, लेकिन एक भी मैच नहीं खेला है। रिंकू सिंह पिछले मैच में इम्पैक्ट सब के तौर पर खेलने के बाद इस मैच में एक रेगुलर प्लेयर की तरह मैदान पर उतर सकते हैं। नीतीश को खराब फॉर्म में चल रहे वेंकटेश अय्यर की जगह प्लेइंग-11 में लाया जा सकता है। वहीं, बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल पहले ही ब्रेक ले चुके हैं। आरसीबी की गेंदबाजी इस सीजन दयनीय स्थिति में रही है। सिराज, विजय कुमार, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल कुछ खास नहीं कर सके हैं। टीम को एक अच्छे विशेषज्ञ स्पिनर की कमी भी खली है। इस मैच में भी टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।
विज्ञापन

KKR vs RCB Dream11 Playing XI kolkata knight riders vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
कोलकाता बनाम बेंगलुरु - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृश रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर/नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती [इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसिस, विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अल्जारी जोसेफ, विजयकुमार विशाक, मोहम्मद सिराज [इम्कैप्ट सब: यश दयाल]

KKR vs RCB Dream11 Playing XI kolkata knight riders vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 36वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 36वां मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 36वां मुकाबला 21 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 36वां मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग का 36वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।
विज्ञापन

KKR vs RCB Dream11 Playing XI kolkata knight riders vs royal challengers bangalore IPL 2024 live streaming
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed