फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

KKR vs PBKS Playing 11: पंजाब से पिछली हार का बदला चुकता करने उतरेगी केकेआर, श्रेयस-रहाणे पर रहेंगी नजरें

Sat, 26 Apr 2025 04:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Apr 2025 04:29 PM IST
सार

DC vs RCB Playing 11 Today Prediction : कप्तान अजिंक्य रहाणे को बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन
KKR vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
कोलकाता बनाम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 का 44वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडेन गार्डंस में खेला जाएगा। इस मैच में अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली टीम पंजाब से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। अंक तालिका में केकेआर आठ मैचों में तीन जीत के साथ सातवें पायदान पर है जबकि पंजाब पांच मुकाबले जीतकर 10 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन

श्रेयस ने दिलाया था केकेआर को खिताब
12 महीने पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था। शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेआफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे। केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने उतरेगी केकेआर
अय्यर पूरे आत्मविश्वास के साथ कप्तानी कर रहे हैं। वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं। अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा। अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था। केकेआर आठ में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेआफ की उसकी राह असंभव हो जाएगी। उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मध्यक्रम जिम्मेदारी से नहीं खेला। स्पिन आक्रमण अपने गढ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है। उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे।
विज्ञापन

अर्शदीप और चहल से रहना होगा सावधान
केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाए जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है। केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है। अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा।

रहाणे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाए थे। केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या की टक्कर भी देखने लायक होगी। केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है। पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है।

KKR vs PBKS Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
कोलकाता बनाम पंजाब - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स:
सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

आइए जानते हैं कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 26 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा।

कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed