फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs MI IPL 2022 Pune Weather: KKR vs MI Weather Forecast, Pitch Report Maharashtra Cricket Association Stadium Pune

KKR vs MI, Pune Weather: कोलकाता के सामने मुंबई की चुनौती, जानें पुणे में कैसा रहेगा मौसम, क्या है पिच रिपोर्ट

Wed, 06 Apr 2022 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

इस सीजन पुणे के मैदान में दो मैच खेले गए हैं और दोनों बार बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। हालांकि, टॉस जीतने वाली टीम अभी भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। 
 

विज्ञापन
KKR vs MI IPL 2022 Pune Weather: KKR vs MI Weather Forecast, Pitch Report Maharashtra Cricket Association Stadium Pune
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 के 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई को पटखनी देने वाली कोलकाता अब मुंबई को भी हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं रोहित की टीम सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। यह मैच पुणे के मैदान में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस का पहला मैच ब्रेबॉर्न और दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था। दोनों जगह मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में शर्मनाक स्थिति को बेहतर करना चाहेगी। 
विज्ञापन


मुंबई पहले मैच में लक्ष्य का बचाव करते हुए हारी थी, जबकि दूसरे मैच में बाद में बल्लेबाजी करते समय उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कलोकाता की टीम ने दोनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते हैं। 
विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम
पुणे में बुधवार के दिन आसमान में हल्के बादल रहने की उम्मीद है। इसके चलते गर्मी ज्यादा रहेगी और खासकर विदेशी खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। शाम के समय तापमान 26 डिग्री और नमी 55 फीसदी के करीब रहने की उम्मीद है। ओस एक बार फिर मैच के नतीजे में बड़ा असर डालेगी। मैच के दौरान 20 फीसदी तक ओस गिरने की उम्मीद है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नही है। 

कैसी रहेगी पिच
पुणे में अब तक तीन टी20 मैच ही खेले गए हैं। हालांकि, आईपीएल के मैच यहां बड़ी संख्या में हो चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 153 है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 128  रन बनते हैं। इस सीजन में यहां दो मैच खेले गए हैं और दोनों मैच बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम ही जीती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती है और ओस का असर भी कम होता है। हालांकि, इसकी संभावना कम है कि कोई कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करे। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता की संभावित टीम
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी / पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह/सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed