फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs MI IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Match 12 Online

KKR vs MI IPL 2022 Live Streaming: कोलकाता के खिलाफ मुंबई को पहली जीत की तलाश, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Wed, 06 Apr 2022 12:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 12:49 PM IST
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई की टीम इस सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी। मुंबई अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है, जबकि कोलकाता की तीन में से दो में जीत मिली है। 
 

विज्ञापन
KKR vs MI IPL 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Match 12 Online
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। यह टीम अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है और अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। वहीं कोलकाता की टीम ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई का रिकॉर्ड कोलकाता के खिलाफ शानदार है। दोनों टीमों के बीच 29 मैच हुए हैं। इनमें से 22 मुंबई और सात कोलकाता के नाम रहे हैं। ऐसे में मुंबई के पास पहली जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा। 
विज्ञापन


कोलकाता की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर आना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों में बदलाव होने की संभावना है और नए खिलाड़ियों के आने से मैच का रोमांच बढ़ेगा। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला? 
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला छह अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता की संभावित टीम
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी / पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह/सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed