फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs GT: Sunil Narine Creates History, Becomes the First Overseas Player to Play 200 Matches in the IPL

KKR vs GT: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Sat, 16 May 2026 08:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2026 08:30 PM IST
सार

सुनील नरेन आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

विज्ञापन
KKR vs GT: Sunil Narine Creates History, Becomes the First Overseas Player to Play 200 Matches in the IPL
सुनील नरेन - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरते ही उन्होंने अपने 200 आईपीएल मैच पूरे कर लिया है। आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

सुनील नरेन ने रचा इतिहास
सुनील नरेन केकेआर की तरफ से भी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नरेन 2012 में केकेआर से जुड़े थे और उसके बाद से लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। नरेन टीम के बड़े मैच विनर हैं। टीम को 2012, 2014 और 2024 में चैंपियन बनाने में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा है। नरेन एक ऑफ स्पिनर हैं, लेकिन गेंदबाजी के अलावा अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भी वह टीम को मैच जिताते रहे हैं। 

गुजरात के खिलाफ मैच से पहले खेले 199 मैचों की 126 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए नरेन ने 1,820 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सात अर्धशतक और एक शतक आया है। इसके अलावा 197 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 203 विकेट लिए हैं। नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज भी हैं और सर्वाधिक सफल गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
केकेआर के लिए सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में नरेन 200 मैच के साथ पहले स्थान पर हैं। आंद्रे रसेल 133 मैच के साथ दूसरे, गौतम गंभीर 108 मैच के साथ तीसरे, युसूफ पठान 106 मैच के साथ चौथे और वरुण चक्रवर्ती 92 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं। आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों में नरेन के बाद किरोन पोलार्ड 189 मैच के साथ दूसरे, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर 184 मैच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे, ड्वेन ब्रावो 161 मैच के साथ चौथे और फाफ डुप्लेसिस 154 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed