फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs GT Dream11 Prediction Kolkata vs Gujarat Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

KKR vs GT Playing 11: पिछली हार भुलाकर वापसी करना चाहेगी केकेआर, शीर्ष पर दबदबा बरकरार रखने उतरेगा गुजरात

Mon, 21 Apr 2025 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

KKR vs GT Playing 11 Today Prediction: केकेआर का मध्यक्रम संघर्ष कर रहा है जिससे उससे दिक्कतें हो रही हैं। दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम है जिसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर शीर्ष में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
KKR vs GT Dream11 Prediction Kolkata vs Gujarat Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
केकेआर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पिछली हार को भुलाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी करना चाहेगी। आईपीएल 2025 के 39वें मुकाबले में केकेआर और गुजरात का सामना होगा। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली केकेआर को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। टीम 112 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी। 
विज्ञापन

मध्यक्रम को करना होगा सुधार 
इस हार से केकेआर की टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई। उसने अब तक सात मैच खेले हैं और तीन जीते हैं तथा चार मुकाबले गंवाए हैं। केकेआर का मध्यक्रम संघर्ष कर रहा है जिससे उससे दिक्कतें हो रही हैं। रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह आशा के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। केकेआर को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।  

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अब इस साल के लिए नहीं, अगले सत्र की तैयारी करेगी CSK; धोनी के बाद कोच फ्लेमिंग ने भी दोहराई वही बात
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात का पलड़ा भारी
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम है जिसने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर शीर्ष में जगह बनाई थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली के खिलाफ जोस बटलर ने दमदार बल्लेबाजी की थी। गुजरात की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही अच्छी रही थी। 2022 की चैंपियन टीम का पलड़ा केकेआर के खिलाफ भारी नजर आ रहा है। गुजरात की नजरें शीर्ष क्रम पर अपना दबदबा बरकरार रखने की होगी। 
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

कोलकाता नाइट राइडर्सः सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिच नॉर्त्जे, वैभव अरोड़ा। 
गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

आइए जानते हैं गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 21 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।

गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में खेला जाएगा।

गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात और केकेआर के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed