फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR releases Mustafizur amid Indo-Bangla tensions; BCB holds emergency meet know details

Mustafizur Rahman: आईपीएल से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान, एक्शन में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड; बुलाई आपात बैठक

Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
सार

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आपात बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
KKR releases Mustafizur amid Indo-Bangla tensions; BCB holds emergency meet know details
मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आपात बैठक बुलाई है। सिलहट में बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने बोर्ड की एक आपात बैठक बुलाने की घोषणा की। बैठक से पहले उन्होंने कहा, 'हमारे पास अभी पूरी जानकारी नहीं है, इसी वजह से हमने यह आपात बैठक बुलाई है।'
विज्ञापन

 

केकेआर ने रिलीज किया

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को आगामी आईपीएल सत्र से पहले अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश के बाद लिया गया, जब पिछले कुछ हफ्तों में मुस्तफिज़ुर की भागीदारी को लेकर विवाद तेज हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हो रहा विवाद?

मुस्तफिजुर रहमान पहले भी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन इस बार ही उनके खेलने पर बवाल हो रहा है। ऐसा नहीं है कि हमेशा ही बांग्लादेश के खिलाड़ियों को लेकर रोष देखने को मिला है। दरअसल, इसकी पूरी जड़ बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की घटनाएं हैं। हाल के महीनों में बांग्लादेश से आई इन खबरों ने भारत में चिंता बढ़ाई है। इस कारण ही भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में कुछ दिनों में टकरार देखने मिली है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने देने पर सवाल खड़े किए थे। मुस्तफिजुर को खरीदने पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। जहां कुछ नेता इसे देशद्रोह से जोड़ रहे हैं, वहीं कई राजनीतिक दल और नेता शाहरुख खान के समर्थन में खुलकर सामने आए थे।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने लिया सख्त फैसला

विवाद को बढ़ता देख आखिरकार बीसीसीआई को भी इस मामले पर हस्तक्षेप करना पड़ा था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। देवजीत सैकिया ने कहा, हाल ही में देश भर में चल रहे घटनाक्रमों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को निर्देश दिया है कि वे अपने एक खिलाड़ी, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दें। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट की मांग करता है, तो बीसीसीआई उसे इसकी अनुमति देगा।

केकेआर ने की पुष्टि

केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज करने की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, कोलकाता नाइट राइडर्स पुष्टि करता है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई-आईपीएल ने आईपीएल के आगामी सत्र से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर उचित प्रक्रिया और परामर्श के बाद खिलाड़ी को रिलीज कर दिया गया है। आईपीएल नियमनुसार बीसीसीआई केकेआर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी मुहैया कराएगा और इस बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed