फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr champion in ipl

रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हरा कोलकाता बना चैंपियन

Mon, 02 Jun 2014 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jun 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
kkr champion in ipl

रोमांचक खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराकर आईपीएल का खिताब दूसरी बार जीत लिया।

विज्ञापन


पंजाब के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने जब 55 गेंद पर 115 रन की नाबाद पारी खेली तो उसकी जीत निश्चित लगने लगी लेकिन मनीष पांडे ने उसी अंदाज में 50 गेंद में 94 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल कोलकाता को 200 रन के लक्ष्य तक 3 गेंद और 3 विकेट शेष रहते पहुंचा दिया।

44 रन देकर 2 विकेट झटकने वाले पीयूष चावला ने अहम मौके पर 5 गेंद में नाबाद 13 रन की महत्वपूर्ण खेली। चावला ने चौका मारकर अपनी टीम को दूसरी बार चैंपियन बनवाया।
विज्ञापन

मनीष पांडे की आक्रामक बल्लेबाजी

kkr champion in ipl

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम की हालांकि शुरुआत खराब रही और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले रॉबिन उथप्पा महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरे ओपनर और कप्तान गौतम गंभीर भी अच्छी शुरुआत के बाद 23 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मनीष पांडे और यूसुफ पठान ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम की उम्मीदों को बरकरार रखा।

मनीष पांडे ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 50 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के उड़ाए जबकि पठान ने 22 गेंद में 4 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेल पांडे का भरपूर साथ दिया।

इस बार नहीं चल पाए सहवाग

kkr champion in ipl

इससे पहले टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का फैसला शुरुआती 10 ओवरों में सही दिख रहा था। पिछले मैच के शतकवीर वीरेंद्र सहवाग मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गए।

बल्लेबाजी में ऊपर आए कप्तान जॉर्ज बैली भी छठे ओवर की पहली गेंद पर मात्र एक रन बनाकर टीम को मुश्किल में छोड़ गए।

यहां से साहा और वोहरा ने मोर्चा संभाला और कोलकाता के स्टार गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 12 ओवर में 129 रन की साझेदारी कर गंभीर के साथ ही टीम के सह मालिक शाहरुख खान के चेहरे को भी मुरझा दिया।

विज्ञापन

पंजाब के लिए साहा ने खेली आतिशी शतकीय पारी

kkr champion in ipl

रिदिमान साहा (नाबाद 115) ने 55 गेंदों पर 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से इस सत्र का तीसरा और टी-20 करियर का अपना पहला शतक मारा। साहा के अलावा उनके साथ शतकीय साझेदारी करने वाले वोहरा ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और 52 गेंद पर 67 रन बनाए।

दोनों ने सुनील नारायन जैसे अबुझ स्पिनर की जमकर क्लास ली जिसका नतीजा रहा कि नारायन अपने 4 ओवरों में 46 रन लुटा गए। उनके खाते में एकमात्र सफलता जॉर्ज बैली का विकेट ही रहा।

हालांकि दर्शकों को साहा की इस आतिशबाजी के बीच कुछ निराशा भी हाथ लगी जब ग्लेन मैक्सवेल पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। पंजाब की ओर से करणवीर सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए लेकिन इसके लिए उन्होंने 54 रन लुटा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed