फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr bowler kamlesh nagarkoti out from ipl season 11 due to injury

KKR की रफ्तार पर इंजरी ने लगाया ब्रेक, स्टार्क के बाद स्टार तेज गेंदबाज बाहर

Sun, 15 Apr 2018 12:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
kkr bowler kamlesh nagarkoti out from ipl season 11 due to injury
kamlesh nagarkoti

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में केकेआर के खिलाड़ियों की इंजरी फ्रैंचाइजी की चिंता का सबब बन रही है। मिचेल स्टार्क के बाद अब केकेआर का एक और बेहतरीन खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के स्टार गेंदबाज कमलेश नागरकोटी के चोटिल हो जाने से केकेआर को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


18 वर्षीय तेज गेंदबाज की जगह अब केकेऐआर में कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रदीश कृष्णा को जगह दी गई है। कृष्णा ने कर्नाटक के लिए 2015 में डेब्यू किया था। मैसूर में बांग्लादेश ए के खिलाफ मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके थे। हालांकि यह कर्नाटक के लिए उनका एकमात्र प्रथम श्रेणी मैच है। कृष्णा ने 19 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 33 विकेट दर्ज हैं।

विज्ञापन

kkr bowler kamlesh nagarkoti out from ipl season 11 due to injury
कमलेश नागरकोटि - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि आईपीएल नीलामी में इस साल केकेआर ने नागरकोटी पर 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस होनहार युवा खिलाड़ी के दम अंडर-19 टीम इंडिया ने इस साल न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप में बाजी मारी थी। कमलेश नागरकोटी 149 प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें एक बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है।

गौरलतब है कि कमलेश नागरकोटी से पहले भी केकेआर के कई खिलाड़ियों इंजरी का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले क्रिस लिन, मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल को भी गंभीर इंजरी हुई थी। हालांक क्रिस लिन और मिचेल स्टार्क ने बाद में वापसी कर ली। वहीं पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज मिचेल जॉनसन के भी पैर में खिंचाव आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed