फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kirti ajad will oppose indo pak cricket series

भारत-पाक सीरीज का विरोध करेंगे आजाद

Thu, 01 Nov 2012 11:01 AM IST
दरभंगा/अमर उजाला ब्यूरो
दरभंगा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Nov 2012 11:01 AM IST
विज्ञापन
kirti ajad will oppose indo pak cricket series
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। आजाद ने कहा, ‘भारत की सरजमीं पर पाकिस्तान लगातार आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है और केंद्र की वर्तमान सरकार उसका विरोध करने की जगह उसके साथ मैच आयोजित करा रही है।
विज्ञापन


हम दोनों देशों के बीच दिसंबर में प्रस्तावित इस सीरीज का हर हाल में विरोध करेंगे। खेल से आपसी सद्भाव बढ़ता है लेकिन जब दोनों देशों के बीच रिश्तों में सद्भाव नहीं तो फिर क्रिकेट मैच आयोजित कराने का क्या औचित्य है। रंगभेद और नस्लभेद नीति के कारण दक्षिण अफ्रीका का बहिष्कार पूरे विश्व ने कई दशकों तक किया।
विज्ञापन


मानवाधिकारों का हनन होने के कारण 1984 में मास्को ओलंपिक का विश्व के पश्चिमी देशों खासकर यूरोप और अमेरिका ने भी बहिष्कार किया था। ऐसी स्थिति में जब आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों को मदद पहुंचाने का आरोप पाकिस्तान पर साबित हो गया है इसलिए पाकिस्तान का बहिष्कार पूरे विश्व को करना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed