फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kirsten quits sa's coach job

चैंपियंस ट्राफी के बाद पद छोड़ देंगे कोच कस्टर्न

Fri, 10 May 2013 07:15 PM IST
केपटाउन/एजेंसी
केपटाउन/एजेंसी Updated Fri, 10 May 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
kirsten quits sa's coach job

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन जून में इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना कोच पद छोड़ देंगे।

विज्ञापन


कर्स्टन ने शुक्रवार को यह चौंकाने वाली घोषणा की। उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोच पद छोड़ने का फैसला किया है।

कर्स्टन ने कहा कि वह अपने अनुबंध का नवीकरण नहीं करेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अध्यक्ष क्रिस नैनजानी ने कहा, ‘गैरी अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने कोच पद से हटने का फैसला किया है। हालांकि उनके पास दो वर्ष के अनुबंध का और विकल्प मौजूद था। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्स्टन के मार्गदर्शन में ही भारत ने 2011 में वन-डे वर्ल्ड कप जीता था और उम्मीद की जा रही थी कि वह 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप में अपने देश को वैसी ही सफलता दिला पाएंगे। इस दिग्गज कोच ने अगस्त 2011 में दक्षिण अफ्रीका के साथ दो साल का अनुबंध किया था। उनके कोच रहते टीम ने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पोजिशन हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed