{"_id":"5d2a6ed08ebc3e6cf13a2065","slug":"kiran-more-named-usa-interim-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की सीनियर टीम को कोचिंग देंगे किरन मोरे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमेरिका की सीनियर टीम को कोचिंग देंगे किरन मोरे
Sun, 14 Jul 2019 05:22 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 14 Jul 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
किरण मोरे
पिछले महीने ही अमेरिका के क्रिकेट निदेशक बने भारत के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे अमेरिका की सीनियर राष्ट्रीय टीम को अंतरिम आधार पर कोचिंग भी देंगे। मोरे के साथ भारत के पूर्व खिलाड़ी सुनील जोशी और प्रवीण आमरे भी सहयोगी स्टाफ में होंगे।
विज्ञापन
मोरे जून में अमेरिका के क्रिकेट निदेशक बने थे जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को हाई परफार्मेंस मैनेजर बनाया गया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सहायक कोच डेविड साकेर और मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
अमेरिका के मुख्य कोच पुबुडे दस्सानायके ने पद से इस्तीफा दे दिया है। समझा जाता है कि अमेरिका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से उनके मतभेद हो गए थे। जल्दी ही एक पूर्णकालिक कोच नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
