WI Inning
187/7 (19 ov)
Target: 224
Shamar Springer 13(5)*
Roston Chase 5 (4)
WI need 37 runs in 6 remaining balls
{"_id":"5af61c1e4f1c1bd6408b4991","slug":"kings-xi-punjab-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2018-match-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"KXIPvKKR: कोलकाता के लिए पंजाब के खिलाफ जीत जरूरी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KXIPvKKR: कोलकाता के लिए पंजाब के खिलाफ जीत जरूरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
केकेआर
पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए शनिवार को होने वाला आईपीएल मुकाबला काफी अहम हो गया है। किसी भी टीम के लिए 102 रन की हार से उबरना आसान नहीं होता। अब केकेआर का सामना जिस टीम से है उसकी बल्लेबाजी भी बेहद मजबूत है।
विज्ञापन
11 मैचों में दस अंक के साथ दिनेश कार्तिक की टीम केकेआर को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। जबकि पंजाब की टीम के दस मैचों में 12 अंक हैं और जीत से वह प्लेऑफ के नजदीक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब की हार से मुंबई की उम्मीदों को बल मिलेगा। पंजाब के लिए अभी तक लोकेश राहुल दस मैचों में 471 रन बना चुके हैं। क्रिस गेल के सात मैचों में 311 रन हैं लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज उतना सहयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
संभावित टीमेंः-
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत।
कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, टॉम करन, प्रसिद्धि कृष्णा और कुलदीप यादव।