फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kings XI Punjab vs chennai super kings ipl 2018 12th match mohali live scorecard

KXIPvCSK: एमएस धोनी नहीं कर सके मैच को बेस्ट अंदाज में फिनिश, CSK की पहली हार

Mon, 16 Apr 2018 12:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab vs chennai super kings ipl 2018 12th match mohali live scorecard
एमएस धोनी

क्रिस गेल (63) की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को सांस थाम देने वाले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 रन से हरा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब की यह दूसरी जीत रही जबकि चेन्नई की आईपीएल 2018 में पहली हार रही।

विज्ञापन


मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन बना सकी। मैच में 33 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


सीएसके के लिए कप्तान एमएस धोनी ने 44 गेंदों में 6 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की बेहतरीन पारी जरूर खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। यह एमएस धोनी के आईपीएल करियर का भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना। सीएसके को अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी, लेकिन धोनी मोहित शर्मा के इस ओवर में केवल 12 रन बना सके और सीएसके ने चार रन से मुकाबला गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। शेन वॉटसन (11) ने मोहित शर्मा की गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग में बरिंदर सरां को आसान कैच थमा दिया। जल्द ही एंड्र्यू टाइ ने मुरली विजय (12) को सरां के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को डबल झटका दिया। 

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सैम बिलिंग्स (9) को LBW आउट करके चेन्नई की मुश्किलें बढ़ा दी। इसके बाद अंबाती रायुडू (49) ने कप्तान धोनी के साथ 57 रन की साझेदारी करके चेन्नई सुपरकिंग्स की मैच में वापसी कराई। दोनों ने पारी को बखूबी संभाला ही था कि तभी अश्विन ने रायुडू को रनआउट करके पंजाब की वापसी करा दी।

यहां से धोनी ने जडेजा (19) के साथ 50 रन की साझेदारी की और मैच रोमांचक बना दिया। धोनी ने इस बीच कई आकर्षक शॉट्स लगाए और पंजाब के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाए रखी। हालांकि, एंड्रू टाई ने जडेजा को कवर्स में अश्विन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। धोनी ने फिर टाई के इस ओवर में 19 रन बटोरे।

चेन्नई को फिर जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रन की दरकार थी। मोहित शर्मा ने इस ओवर में 12 रन ही खर्च किए और पंजाब को दूसरी जीत दिलाई। पंजाब की तरफ से एंड्रू टाई ने दो जबकि रविचंद्रन अश्विन और मोहित शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

गेल तूफान में उड़ा चेन्नई, ताहिर ने ऐसे पलटी बाजी

Kings XI Punjab vs chennai super kings ipl 2018 12th match mohali live scorecard
क्रिस गेल - फोटो : ipl

इससे पहले क्रिस गेल (63) और केएल राहुल (37) की विस्फोटक पारियों की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 198 रन का लक्ष्य रखा है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 12वें मैच में पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट 197 खोकर रन बनाए। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को ओपनर्स केएल राहुल (37) और क्रिस गेल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने चौको और छक्को की बरसात करते हुए केवल 8 ओवर में 12 के रनरेट से स्कोर 96 रन तक पहुंचा दिया।

आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने इस बीच इमरान ताहिर द्वारा किए पारी के 7वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंदों में 7 चौको और तीन छक्को की मदद से अपने आईपीएल करियर की 22वीं फिफ्टी जमाई। केएल राहुल ने हरभजन सिंह की फुलटॉस गेंद पर कवर्स में ड्वेन ब्रावो को कैच थमाकर अपना विकेट गिफ्ट किया।

इसके बाद शेन वॉटसन ने चेन्नई को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने बेहतरीन पारी खेल रहे क्रिस गेल (63) को शॉर्ट फाइन लेग पर इमरान ताहिर के हाथों कैच आउट करा दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 33 गेंदों में 7 चौको और चार छक्को की मदद से 63 रन बनाए।

इसके बाद इमरान ताहिर ने चेन्नई सुपरकिंग्स की जोरदार वापसी कराई। उन्होंने पारी के 15वें ओवर की पहली व दूसरी गेंद पर क्रमशः मयंक अगरवाल (30) और आरोन फिंच को अपना शिकार बनाया। पंजाब को शार्दुल ठाकुर ने तगड़ा झटका देकर बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने युवराज सिंह (20) को एमएस धोनी के हाथों की शोभा बनाकर पंजाब का पांचवां विकेट गिराया।

फिर शार्दुल ठाकुर ने पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन (14) को धोनी के हाथों कैच आउट कराकर अपना दूसरा शिकार किया। ड्वेन ब्रावो ने अंतिम ओवर में करुण नायर (29) को जडेजा के हाथों झिलवाकर पंजाब का सातवां विकेट गिराया। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। हरभजन सिंह, शेन वॉटसन और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को आईपीएल 2018 के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। अक्षर पटेल की जगह बरिंदर सरां और मार्कस स्टोइनिस की जगह क्रिस गेल को शामिल किया गया है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी एक बदलाव करते हुए सुरेश रैना की जगह मुरली विजय को मौका दिया है।

दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को मात दी थी। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पराजित किया था। 

पंजाब को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हार मिली थी। पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर की थी। 

टीमें:

चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, सैम बिलिंग्स, अंबाती रायुडू, मुरली विजय, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर। 

किंग्स इलेवन पंजाब:  केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अगरवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, आरोन फिंच, बरिंदर सरां, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रू टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed