{"_id":"617c077d5bda0378637ca06d","slug":"kieron-pollard-goes-back-after-slow-batting-against-bangladesh-comes-back-in-last-over","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के बाद वापस लौट गए पोलार्ड, आखिरी ओवर में आकर छक्का लगाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के बाद वापस लौट गए पोलार्ड, आखिरी ओवर में आकर छक्का लगाया
Fri, 29 Oct 2021 08:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:08 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड धीमी बल्लेबाजी के बाद खुद ही मैदान से चले गए। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज के विकेट गिरने के बाद वो क्रीज पर आए और पारी की आखिरी गेंद में छक्का भी लगाया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ धीमी पारी के बाद वापस लौटते पोलार्ड।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मैच में अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान कप्तान पोलार्ड तेरहवें ओवर में एक रन लेने के बाद सीधे पवेलियन चले गए। उनके जाने के बाद रसेल बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन वो बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट हो गए। इसके बाद पूरन ने ताबतोड़ बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज का स्कोर 140 के पार ले जाने में मदद की। आखिरी ओवर में ब्रावो के आउट होने के बाद पोलार्ड मैदान पर वापस आए और पारी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 142 तक पहुंचाया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कम ही मौके रहे हैं, जब कोई खिलाड़ी बिना चोटिल हुए मैदान से बाहर गया है। इस मैच में पोलार्ड ने जब मैदान छोड़ने का फैसला किया था, तब वो 16 गेंदों में आठ रन बनाकर खेल रहे थे। उनके बाहर जाने के बाद पता चला कि वो रिटायर्ड इल हुए हैं।
विज्ञापन
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं पोलार्ड
इस टी-20 वर्ल्डकप में पोलार्ड का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। टीम के सभी बल्लेबाज रनों के लिए जूझते दिखे हैं। पोलार्ड ने भी इस टूर्नामेंट न तो ज्यादा रन बनाए हैं और न ही उनका स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है। इसी वजह से उनकी टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की और यह रोमांचक मैच तीन रनों से जीत लिया। इस वर्ल्डकप में यह वेस्टइंडीज की पहली जीत है।

Kieron Pollard had played an attacking stroke just three times in his 16 ball stay at the crease before retiring himself out.#T20WorldCup #WIvBAN
— The CricViz Analyst (@cricvizanalyst) October 29, 2021