{"_id":"bc817490-915b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kevin-pietersen-withdraws-from-ipl-6-with-knee-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को झटका, आईपीएल से बाहर हुए पीटरसन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली को झटका, आईपीएल से बाहर हुए पीटरसन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार बल्लेबाज और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन आईपीएल के छठे संस्करण से बाहर हो गए हैं। पीटरसन को इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लग गई, जिस कारण वह सीरीज के तीसरे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि पीटरसन को क्वींसलैंड में चल रहे चार दिवसीय मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
ईसीबी की वेबसाइट के मुताबिक, ‘हालिया स्कैन से यह तय हो गया है कि उनके दाईं घुटने में चोट है। 32 वर्षीय केविन आगे की जांच और विशेषज्ञों की सलाह के अमेरिका जाएंगे। चोट की स्थिति को देखते हुए उन्हें कम से कम छह से आठ हफ्तों तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। इस कारण उन्हें आईपीएल सहित हर तरह की क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा।’
विज्ञापन