फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen says after 10 years only five country will play test

पीटरसन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया-10 साल बाद सिर्फ यह 5 देश खेलेंगे टेस्ट

Wed, 21 Feb 2018 09:45 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kevin Pietersen says after 10 years only five country will play test
केविन पीटरसन - फोटो : File
इंग्लैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज केविन पीटरसन ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाद पेशेवर क्रिकेट करियर से संन्यास ले लेंगे। इस बात की घोषणा करने के अलावा उन्होंने एक चौंकाने वाला ट्वीट करके सबको दंग कर दिया है। दरअसल उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि अगले 10 साल में सिर्फ 5 देश ही क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


उनका मानना है इन पांच देश के अलावा बाकी सभी देश सफेद बॉल क्रिकेट खेंलेगे। उन्होंने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा कि मेरे इस ट्वीट को याद रखिएगा। पीटरसन ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के बारे में कहा कि, ये आज से बिलकुल अलग टीमें होंगी। इनमें एक बड़ा बदलाव आएगा।
विज्ञापन

सिर्फ ये पांच टीमें खेलेंगी टेस्ट मैच

Kevin Pietersen says after 10 years only five country will play test
केविन पीटरसन - फोटो : File
पीटरसन को लगता है कि आज से दस साल बाद भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ही टेस्ट क्रिकेट खेलते दिखाई पड़ेंगे।  हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने न्यूजीलैंड को शामिल न करके हैरान किया है, क्योंकि मौजूद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड इंग्लैंड से आगे है। 
 

 

मेरी क्रिकेट खेलने की ऊर्जा लगातार कम हो रही है

Kevin Pietersen says after 10 years only five country will play test
केविन पीटरसन - फोटो : File
गौरतलब है कि बिग बैश लीग के दौरान पीटरसन ने कहा था, ''मैदान पर खेलने का मेरा वक्त अब खत्म हो रहा है। मैं अब बस अपने अंतिम क्रिकेट के क्षणों का लुत्फ उठाना चाहता हूं। मेरा क्रिकेट करियर लगभग समाप्ति पर है। हालांकि, मेरे पास अभी क्रिकेट खेलने की भरपूर ऊर्जा है लेकिन यह लगातार कम हो रही है।'' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed