फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen said that he's not worried about Sanju Samson's style of playing short balls against seamers

IND vs ENG: खराब फॉर्म में चल रहे सैमसन को मिला इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज का साथ, मजबूत मानसिकता को सराहा

Wed, 29 Jan 2025 11:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 11:08 AM IST
सार

सैमसन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन पीटरसन ने सैमसन की मजबूत मानसिकता को सराहा है और भरोसा जताया है कि यह भारतीय बल्लेबाज सीरीज के आगे के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
Kevin Pietersen said that he's not worried about Sanju Samson's style of playing short balls against seamers
संजू सैमसन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मैचों में प्रभावित नहीं कर सके हैं और उनका बल्ला शांत ही रहा है। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन सैमसन की तकनीक से चिंतित नहीं हैं। सैमसन राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। सैमसन ने छह गेंदों पर तीन रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 26 रनों से हराया और इंग्लैंड ने अपनी पहली जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

पीटरसन ने सैमसन की तारीफ की 
सैमसन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन पीटरसन ने सैमसन की मजबूत मानसिकता को सराहा है और भरोसा जताया है कि यह भारतीय बल्लेबाज सीरीज के आगे के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगा। पीटरसन ने कहा, मेरे ख्याल से मानसिक रूप से सैमसन काफी मजबूत हैं और मैं बल्लेबाज के तौर पर सैमसन को काफी पसंद करता हूं। मुझे आश्चर्य होता है कि पिछले कुछ वर्षों में वह नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं रहते हैं। हां, उन्हें शीर्ष क्रम पर भेजा गया है और ऐसी चीजें होती रहती है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में चीजें तेजी से बदलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटरसन ने कहा, यदि वह अगले छह सप्ताह तक ऐसा करता रहा या अगले कुछ महीनों में ऐसा करता रहा, तो मैं शायद इस पर नजर डालूंगा और उसकी तकनीक पर सवाल उठाना शुरू कर दूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक शानदार खिलाड़ी है। वह शॉट गेंद काफी शानदार तरीके से खेलता है और एक मजबूत खिलाड़ी है। तो उस दृष्टिकोण से, ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि मैं यहां खड़ा रहकर उनके शॉर्ट बॉल खेलने की आलोचना करूं।
विज्ञापन

अब तक सीरीज में विफल रहे हैं सैमसन
सैमसन इस सीरीज में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और उन्होंने तीन मैचों में 11.33 के औसत और 103.33 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सैमसन को तीनों ही मैचों में आर्चर ने अपना शिकार बनाया है। पीटरसन ने कहा कि सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को शीर्ष क्रम में कभी-कभी विफलता का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed