फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen flight Reroute To Avoid Missiles From Iran on Israel Before MI vs CSK IPL 2024 Match Today

Israel-Iran War: 'ईरान से दागी गई मिसाइलों से बचने के लिए बदला रास्ता', केविन पीटरसन ने सुनाई फ्लाइट की कहानी

Sun, 14 Apr 2024 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

42 वर्षीय ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कैसे ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागने के कारण उनकी फ्लाइट को रास्ता बदलना पड़ा और ईंधन भरने की भी जरूरत पड़ी।

विज्ञापन
Kevin Pietersen flight Reroute To Avoid Missiles From Iran  on Israel Before MI vs CSK IPL 2024 Match Today
केविन पीटरसन ने कहानी सुनाई - फोटो : IPL/BCCI/PTI

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने रविवार को ईरानी मिसाइलों के कारण फ्लाइट के रूट में बदलाव के अपने दुखद अनुभव को साझा किया। पीटरसन फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंटरी कर रहे हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच में कमेंटरी के लिए मुंबई जा रहे थे जब यह घटना घटी। उन्होंने इस परेशान करने वाले अनुभव को फैंस के साथ शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इस्राइल-ईरान के बीच जारी युद्ध वाले क्षेत्रों में हवाई यात्रियों को आने वाले संभावित खतरों पर प्रकाश भी डाला।
विज्ञापन

Kevin Pietersen flight Reroute To Avoid Missiles From Iran  on Israel Before MI vs CSK IPL 2024 Match Today
इस्राइल-ईरान युद्ध - फोटो : ANI
42 वर्षीय ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कैसे ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागने के कारण उनकी फ्लाइट को रास्ता बदलना पड़ा और ईंधन भरने की भी जरूरत पड़ी। पीटरसन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- इस तरह का मेरा पहला अनुभव है। पिछली रात को हमारी फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा और साथ अत्यधिका मात्रा में ईंधन लोड करना पड़ा ताकि हम रास्ता बदलकर जा सकें और ईरान की मिसाइलों से बच सकें। पागलपन!!!! बहरहाल मैं मुंबई और वानखेड़े पहुंच चुका हूं। यह मेरे सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kevin Pietersen flight Reroute To Avoid Missiles From Iran  on Israel Before MI vs CSK IPL 2024 Match Today
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
इस बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने ईरान द्वारा किए गए हमलों के बाद रविवार को अपने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए। इसमें लोगों को शांत रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और यह हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्राइली अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है।
विज्ञापन

Kevin Pietersen flight Reroute To Avoid Missiles From Iran  on Israel Before MI vs CSK IPL 2024 Match Today
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला - फोटो : भारतीय दूतावास इस्राइल
हाल ही में सीरिया के ईरानी दूतावास में हमले के बाद से ही ईरान इस्राइल पर बौखलाया हुआ है। इस हमले के लिए ईरान ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। जवाबी कार्रवाई करने की धमकी देते हुए ईरान ने शनिवार को इस्राइल में दर्जनों ड्रोन भी दागे। ईरान ने इस्राइल पर 330 मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए, जिसमें दो शीर्ष कमांडरों समेत कई लोग मारे गए। हमले को देखते हुए अमेरिका इस्राइल के बचाव में सामने आया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के समर्थन का विरोध किया है। उसने अमेरिका को इस हमले से दूर रहने को कहा है। ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल ने एक और गलती की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed