फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kevin pietersen confirms end of english career with an emotional message

इंग्लैंड की तरफ से अब कभी नहीं खेलेंगे पीटरसन, इमोशनल संदेश के साथ ली विदाई

Sun, 27 Aug 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
kevin pietersen confirms end of english career with an emotional message
केविन पीटरसन - फोटो : independent

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन के इंग्लिश क्रिकेट करियर का अंत हो गया है। इंग्लैंड की घरेलू टी20 लीग नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में सरे की क्वार्टरफाइनल में हार के बाद पीटरसन के इंग्लैंड में क्रिकेट करियर पर विराम लगा। अब पीटरसन इंग्लैंड में कभी खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

विज्ञापन



बता दें कि पीटरसन नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में सरे टीम का हिस्सा थे, जो क्वार्टरफाइनल में हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उल्लेखनीय है कि वॉरविक शायर के खिलाफ खेले गए इस मैच में केविन पीटरसन को सरे टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें : केविन पीटरसन की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी, लेकिन इंग्लैंड के लिए नहीं खेलेंगे!
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद केविन पीटरसन ने एक इमोशनल ट्वीट के साथ इंग्लैंड में अपने करियर के अंत की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'पिछली रात सरे की हार का मतलब इंग्लैंड में करियर का अंत हुआ। बहुत ही शानदार सफर रहा! इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और समर्थकों के अलावा नॉटिंघमशायर, नॉर्थैम्पटनशायर और सरे आप सभी का धन्यवाद!'


पीटरसन ने करियर में हासिल की हैं बड़ी उपलब्धियां

kevin pietersen confirms end of english career with an emotional message
केविन पीटरसन - फोटो : file photo

पीटरसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 2014 में खेला था और उसके बाद से उन्हें दुनिया भर की अलग-अलग टी20 लीग में खेलते हुए देखा गया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अलावा बिग बैश लीग (बीबीएल), कैरीबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल), पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) और नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में हिस्सा लिया। नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के इस सीजन में पीटरसन को सरे की टीम में शामिल किया था, लेकिन वो सभी मैचों में हिस्सा नहीं ले सके।

केविन पीटरसन को इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है, लेकिन उनका नाता विवादों से भी काफी रहा। 2012 में पीटरसन ने वन-डे और टी20 से संन्यास लेने के बाद वापसी की, लेकिन उन्हें वर्ल्ड टी20 के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद इंग्लैंड के क्रिकेटरों के बारे में दक्षिण अफ्रीकी टीम को किए गए मेसेज के कारण भी पीटरसन विवाद में रहे।

ये भी पढ़ें : मैदान पर हर खिलाड़ी कप्तान होता है : पीटरसन

2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए एशेज के बाद पीटरसन को टीम से बाहर कर दिया गया था और उसके बाद से उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। हालांकि 2019 विश्व कप में पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विश्व कप में हिस्सा लेने की इच्छा जताई थी।  इंग्लैंड के लिए पीटरसन ने 104 टेस्ट में 8181 रन, 136 वन-डे में 4440 रन और 37 टी20 इंटरनेशनल में 1,176 रन बनाये हैं। टेस्ट में पीटरसन ने 23 और वन-डे में 9 शतक लगाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed