{"_id":"012cda9b4f537f2a7924b38b210360de","slug":"kevin-and-james-out-for-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से त्रस्त इंग्लैंड ने तीन दिग्गजों को दिया आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार से त्रस्त इंग्लैंड ने तीन दिग्गजों को दिया आराम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों रिटर्न एशेज सीरीज के पहले दो मैच में मिली हार के बाद वनडे टीम में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के ठीक बाद वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने तीन अहम खिलाड़ी - केविन पीटरसन, जेम्स एंडरसन और ग्रेम स्वान को आराम देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट के बाद 12 जनवरी से इंग्लैंड को पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।
पढ़ें-दक्षिण अफ्रीका ने ही दी भारत को राहत
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के इस लंबे दौरे के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के दौरे पर भी रवाना होना है। इसे देखते हुए इंग्लैंड के प्रमुख कोच एंडी फ्लावर ने टीम के अहम खिलाड़ियों को आराम देने का निर्णय किया है।
फ्लावर ने कहा, "विश्व कप टी-20 के ठीक बाद आईपीएल शुरू होगा और इसके बाद इंग्लिश सीजन। हमारी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी तीनों प्रारूप खेलते हैं लेकिन वे 12 महीने क्रिकेट नहीं खेल सकते।"
पढ़ें- फिर क्यों शर्मिंदा हो गए अमला?
उन्होंने कहा, "एंडरसन और पीटरसन 30 की उम्र पार कर चुके हैं और वे हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। ऐसे में हमें उनकी फिटनेस का पूरा ध्यान रखना होगा। वे कई बार चोटों से जूझ चुके हैं, इसलिए जरूरी है कि हम उन्हें हर टूर्नामेंट में न उतारें।"