फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kerala high court removes bcci ban from sreesanth on spot fixing   

केरल हाईकोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत पर लगा बैन हटाया, BCCI फिर करेगी अपील!

Thu, 10 Aug 2017 12:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 10 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
kerala high court removes bcci ban from sreesanth on spot fixing   
एस श्रीसंत
केरल हाईकोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत को सोमवार को राहत दी है। अदालत ने श्रीसंत पर बीसीसीआई के बैन को हटा दिया है। आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध झेल रहे टीम इंडिया के गेंदबाज एस. श्रीसंत की याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने इससे पहले बीसीसीआई को नोटिस भेजा था। श्रीसंत ने खुद पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं, बीसीसीआई ने कहा है कि वो अपनी लीगल टीम के साथ मामले पर चर्चा कर रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि साल 2013 में आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और उनके दो अन्य साथियों अजीत चंदीला और अंकित चवाण पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। अजीत चंदीला और अंकित चवाण को हिरासत में लिया गया था। इन सभी को IPLके दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में बीसीसीआई ने दोषी पाया था।
विज्ञापन


बोर्ड की जांच में सभी आरोप सही पाए गए और श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि, 2015 में दिल्ली की अदालत ने श्रीसंत को सबूत को अभाव में ‘मकोका’ एक्ट के तहत स्पॉटफिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीसंत ने कोर्ट के फैसले पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए ट्विटर में ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है। 
 




स्पाट फिक्सिंग मामले में आजीवन प्रतिबंध लगाये जाने के बाद श्रीसंत कोई भी मैच खेलने में असमर्थ थे। उनको इस साल केरल में दो दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच खेलना है। इसके अलावा इससे पहले इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलना है। बीसीसीआई ने इन मैचों में खेलने के लिए श्रीसंत को एनओसी नहीं दी थी। इससे उनका क्रिकेट कैरियर अधर में लटक गया था। बीसीसीआई के इस रूख से श्रीसंत काफी परेशान थे। उनका कहना था कि लाइफ बैन पर मुझे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। पत्र भी नहीं दिया गया। ऐसे में मुझे खेलने से कौन रोक सकता है?  तिहाड़ के दौरान मुझे संस्पेशन का पत्र दिया गया था। वह महज 90 दिनों तक मान्य होता है। लिहाजा अब मेरे खेलने पर कोई पाबंदी नहीं हो सकती। 


वहीं, बीसीसीआई ने कहा है कि उसकी लीगल टीम मामले को देख रही है। हम लीगल टीम से बातचीत कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed