{"_id":"5e08ac468ebc3e881f4dcb11","slug":"keegan-petersen-replaces-injured-aiden-markram-for-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvENG: एडन मार्करम चोटिल होकर बाहर, इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला टीम में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvENG: एडन मार्करम चोटिल होकर बाहर, इस अनकैप्ड खिलाड़ी को मिला टीम में मौका
Sun, 29 Dec 2019 07:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
कीगन पीटरसन
- फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मार्करम बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण सेंचुरियन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी की कीगन पीटरसन को टीम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
मार्करम छह हफ्तों के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि वह पूरे सीरीज में नहीं खेलेंगे। दरअसल, उनके बाएं हाथ की सर्जरी होनी है। ऐसे में उनका ट्रिटमेंट में 6 हफ्तों का समय लगेगा। एडन मार्करम इससे पहले भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले हफ्ता इंग्लैंड के खिलाफ 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। पिटरसन ने 88 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 40.66 की औसत से रन बनाए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच केपटाउन में तीन जनवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन