फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nair says Past Year Brought Me Down To Earth After Flying High

तिहरा शतक जड़ने वाला यह खिलाड़ी हुआ भावुक, कहा- एक साल में जिंदगी ने आसमान से जमीन पर पटक दिया

Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Karun Nair says Past Year Brought Me Down To Earth After Flying High
करूण नायर

एक समय में टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल करूण नायर ने मीडिया से बातचीत में भावुक होकर बहुत ही बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि 12 महीने में ही अनुभव हो गया कि खेल में कितना उतार-चढ़ाव आ सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़कर नायर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी, लेकिन दिसंबर 2017 तक वह किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल नहीं थे। उन्होंने इस दौरान 303 रन की नाबाद पारी खेली थी। उस समय टीम इंडिया ने 759/7 विकेट पर पारी घोषित की थी। 
विज्ञापन


नायर की नजरें अब चोटिल आर विनय कुमार की गैरमौजूदगी में कर्नाटक को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाने पर टिकी है, लेकिन बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने हैदराबाद को 103 रनों से करारी मात दी। इस मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहरे शतक के बाद के जीवन के बारे में पूछने पर नायर ने कहा, 'पिछले एक साल ने मुझे सब कुछ दिखा दिया। यह मुझे आसमान पर ले गया और फिर धरती पर पटक दिया।' आगे उनसे क्या सब सीखा पूछने वाले सवाल पर पर उन्होंने कहा, 'इसने मुझे सिखाया कि भावनात्मक रूप से स्थिर रहो। जब आप शीर्ष पर हो तो ऊंचे नहीं उड़ सकते क्योंकि आप कभी भी नीचे गिर सकते हो। आपको समान व्यक्ति रहना होगा। एक साल में ही इसने मुझे मेरे जीवन में सब कुछ दिखा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed