फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karthik sets eye on 2019 world cup and wants to comeback in test team

2019 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं दिनेश कार्तिक

Thu, 20 Jul 2017 10:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 20 Jul 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
karthik sets eye on 2019 world cup and wants to comeback in test team
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN

ऐसा लगता है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी अपना-अपना प्रचार करने में जुटे हुए हैं। मनोज तिवारी ने बुधवार की सुबह सार्वजानिक रूप से कहा कि वो भारतीय टीम के मध्यक्रम की चिंताओं को दूर करने का सही विकल्प हैं। फिर शाम तक दिनेश कार्तिक ने दावा किया कि वो भारतीय टेस्ट टीम में खेलने के लिए फिट हैं।

विज्ञापन


भारत की वन-डे टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक ने दावा किया है कि राष्ट्रीय टेस्ट टीम के लिए वो फिट हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि विराट कोहली की कप्तानी में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। कार्तिक ने कहा, 'मैं अभी वन-डे और टी20 टीम का सदस्य हूं, लेकिन टेस्ट टीम में जगह हासिल करना चाहता हूं। टेस्ट खेलना मेरा सपना है। मैं विराट कोहली के नेतृत्व में सफेद पोशाक पहनना बहुत पसंद करूंगा।'
विज्ञापन


बता दें कि कार्तिक की राष्ट्रीय टीम में वापसी काफी नाटकीय रही। कार्तिक ने घरेलू सीजन और फिर आईपीएल में उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुना गया। फिर मनीष पांडे चोटिल हो गए और उनकी जगह कार्तिक को मौका मिल गया। मगर फिर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका नहीं मिला। वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिला तो टी20 मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, आपको बताएं कि कार्तिक को टीम इंडिया में बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज शामिल किया गया है। कार्तिक ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में की थी। धोनी के उभरने से कार्तिक को टीम में जगह मिलने के मौके कम होते गए। मगर कार्तिक को अच्छा बल्लेबाज होने के कारण 73 वन-डे, 23 टेस्ट और 10 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में खेलने का मौका मिला।
 

2019 वर्ल्ड कप को लक्ष्य बनाया

karthik sets eye on 2019 world cup and wants to comeback in test team
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN

कार्तिक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वन-डे में नाबाद अर्धशतक जमाया और एकमात्र टी20 में 48 रन की पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज का मानना है कि वो मध्यक्रम में टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्तिक का मानना है कि वो एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ उपयोगी कीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। 

इसके अलावा कार्तिक ने 2019 विश्व कप खेलने को भी अपना लक्ष्य बना रखा है। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय टीम में वापसी से वो खुश हैं और देश के लिए रन बनाना चाहते हैं। कार्तिक को अपनी क्षमताओं पर विश्वास है और वो किसी भी प्रारूप में बतौर बल्लेबाज व कीपर बनकर खेलने के लिए तैयार हैं। 

कार्तिक अगले साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी से खुश हैं और उन्होंने इस टीम से खेलने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। कार्तिक ने कहा, भले ही मैं कभी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं रहा, लेकिन मेरा गृहनगर यही है और मैं चाहता हूं कि इस टीम का हिस्सा बनूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed