फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karthik calls for team india after 3 years

कार्तिक को मिला आईपीएल का ईनाम

Sat, 04 May 2013 04:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 04 May 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
karthik calls for team india after 3 years

बल्लेबाज-विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को आईपीएल 6 में लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम राष्ट्रीय टीम में वापसी के रूप में मिला है।

विज्ञापन


अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिए शनिवार को घोषित की गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया में कार्तिक को कप्तान एमएस धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह दी गई है।
विज्ञापन


आईपीएल-6 में बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले कार्तिक की टीम इंडिया की वनडे टीम में लगभग तीन साल बाद वापसी हुई है।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कार्तिक ने इससे पूर्व आखिरी बार 28 अगस्त 2010 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था।

हालांकि वह इस त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। इस कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने चयन पर खुश कार्तिक का कहना है कि तीन साल का लंबा इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है। और वह अपने चयन पर राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा अपनी बल्लेबाजी की योग्यता पर काफी भरोसा था।


मैं एक अच्छा क्षेत्ररक्षक भी हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं किसी भी प्रारूप पर बेहतर प्रद्रर्शन कर सकता हूं।

आक्रामक बल्लेबाज होने के अलावा 27 साल के कार्तिक एक चपल विकेटकीपर भी हैं और जारी आईपीएल में उन्होंने कई बार इसका प्रदर्शन भी किया है।

कार्तिक ने अब तक 52 वनडे मैच खेले हैं जिसमें पांच अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1008 रन बनाए हैं।

कार्तिक उन चंद प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेटरों में शुमार हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और ट्वंटी-20 में टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सौभाग्य मिला है।

आईपीएल-6 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कार्तिक 140 की स्ट्राइक रेट से 10 मैचों में 331 रन बना चुके हैं।

जहां तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात है तो उन्होंने पिछले सत्र में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए आठ मैचों में 577 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। इसमें उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी ठोका। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 187 रन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed