देवधर ट्रॉफी: कर्नाटक की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, इंडिया 'ए' को विशाल अंतर से दी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन देशपांडे (95) और आर समर्थ (85) की उम्दा पारियों की मदद से कर्नाटक ने मंगलवार को देवधर ट्रॉफी के तीसरे मैच में इंडिया 'ए' को 65 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। धर्मशाला में खेले गए मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी की और 339 रन बनाए। जवाब में इंडिया 'ए' की पारी 274 रन पर ऑलआउट हो गई।
कर्नाटक का अब फाइनल में मुकाबला इंडिया बी से 8 मार्च को होगा। कर्नाटक के कप्तान करुण नायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर मयंक अग्रवाल (22) और कप्तान करुण नायर (35) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी।
फिर आर समर्थ (85) और पवन देशपांडे (95) ने शानदार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 250 रनों के ऊपर पहुंचा दिया। अंत में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिनी ने 37 और विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम ने 49 रनों की नाबाद पारी ने टीम को 339 रनों के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। इंडिया ए की तरफ से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके।
नहीं चले इंडिया 'ए' के बल्लेबाज, इस गेंदबाज के सामने टेके घुटने
340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर पृथ्वी शॉ ने 40 और उन्मुक्त चंद ने 81 रनों का अहम योगदान दिया। मध्यक्रम में शुभमन गिल ने 25, इशान किशन ने 73 और अंकित बावने ने 22 रनों की पारी खेली।
एक समय पर इंडिया ए का स्कोर 4 विकेट पर 250 रनों से ऊपर था, लेकिन कर्नाटक के गेंदबाजों ने अंत में शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी 6 विकेट 20 रनों के अंदर हासिल किये और मैच को 65 रनों से अपने नाम किया। कर्नाटक के लिए कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।