फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karnataka clinch eighth Ranji title

आठवीं बार बने चैंपियन, जीत पर मिले पूरे 2 करोड़ रुपए

Fri, 13 Mar 2015 12:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
Karnataka clinch eighth Ranji title

मौजूदा चैंपियन कर्नाटक ने आठवीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। कर्नाटक ने मुंबई के वानखेड़े में रणजी ट्रॉफी फाइनल के आखिरी दिन तमिलनाडु को पारी और 217 रन से हराकर एक बार फिर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


तेज गेंदबाज आर विनय कुमार की नेतृत्व वाली टीम ने इस 5 दिनी खिताबी मुकाबले में हमेशा अपना दबदबा कायम रखा। पहली पारी में तमिलनाडु को 134 रन पर समेटने के बाद कर्नाटक ने मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर (338) के तिहरे शतक की बदौलत 762 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। करुण ने फाइनल में 1946-47 के बाद तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।
विज्ञापन


कर्नाटक से मिले 628 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई तमिलनाडु की दूसरी पारी पांचवें दिन आखिरी सत्र में 107.5 ओवर में 411 रन पर सिमट गई।

तमिलनाडु ने पांचवें दिन सुबह 3 विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरू किया। विजय शंकर (103) और दिनेश कार्तिक (120) की सेंचुरी भी तमिलनाडु की हार टाल नहीं सकी। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद तमिलनाडु का कोई अन्य बल्लेबाज खास संघर्ष नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेग स्पिनर श्रेयास गोपाल ने 126 रन देकर 4 विकेट झटके। पहली पारी में 5 विकेट चटकाने वाले कर्नाटक के कप्तान आर विनय कुमार ने दूसरी पारी में 2 विकेट झटके।

दिनेश कार्तिक का 23वां शतक भी नहीं टाल सका हार से

Karnataka clinch eighth Ranji title

मैच के नायक 23 वर्षीय करुण नायर रहे, जिन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। नायर ने अपनी 560 गेंदों की विशाल पारी में 46 चौके और एक छक्का लगाया था। नायर के अलावा लोकेश राहुल (188) और आर विनय कुमार (नाबाद 105) भी शतकवीर बने।

तमिलनाडु के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने अपना 23वां फर्स्ट क्लास शतक लगाया और उन्होंने 112 गेंदों की अपनी पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया जबकि शंकर ने 164 गेंदों में 103 रन की पारी खेली, जिसमें उनके 18 चौके शामिल हैं। इससे पहले ओवरनाइट बल्लेबाज बाबा अपराजित 68 रन बनाकर आउट हो गए।

चैंपियन टीम कर्नाटक को जीत पर 2 करोड़ रुपए जबकि उपविजेता तमिलनाडु को एक करोड़ रुपये पुरस्कारस्वरूप मिले।

उथप्पा, विनय रहे अव्वल
टूर्नामेंट की समाप्ति के साथ कर्नाटक बल्लेबाज और गेंदबाजों की सूची में भी सबसे ऊपर रहा। कर्नाटक के रोबिन उथप्पा (912 रन) टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोरर रहे। वहीं विनय कुमार ने सर्वाधिक 48 विकेट हासिल किए। तमिलनाडु के दिनेश कार्तिक भी हालांकि 884 रनों के साथ बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे।

संक्षिप्त स्कोर: तमिलनाडु पहली पारी 134 रन। कर्नाटक पहली पारी 762 रन (नायर 328, राहुल 188, विनय कुमार नाबाद 105, लक्ष्मीपति बालाजी 3-120, मालोलन रंगराजन 3-183)। तमिलनाडु दूसरी पारी 411 रन (कार्तिक 120, शंकर 103, अपराजित 68, गोपाल 4-126, विनय कुमार 2-43 और अरविंद 2-52)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed