{"_id":"9c37ab880d5de208a0df3af581f15df7","slug":"kapil-dev-to-choose-khel-ratna-award-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल को मिला बड़ा काम, मैनचेस्टर टेस्ट के बाद शुरू करेंगे काम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल को मिला बड़ा काम, मैनचेस्टर टेस्ट के बाद शुरू करेंगे काम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न का फैसला महान ऑलराउंडर कपिल देव की अगुवाई में होगा। इस महत्वपूर्ण काम के लिए कपिल मैनचेस्टर टेस्ट खत्म होते ही बैठक में भाग लेने आ रहे हैं।
खेल मंत्रालय की ओर से उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड का चयन करने वाली 11 सदस्यीय कमेटी का चेयरमैन घोषित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक इस कमेटी की बैठक 12 अगस्त को निर्धारित की गई है। कपिल के साथ कमेटी के अन्य सदस्यों में लॉंग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज, शूटर जसपाल राणा, वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी, तीरंदाज लालरेम सांगा, खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली, अनुपम गुलाठी, लवलीन निगम, ओएनजीसी के खेल प्रमुख पीके महेंद्रू के अलावा साई महानिदेशक जीजि थामसन और मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओंकार केडिया शामिल किए गए हैं।
वहीं 5 द्रोणाचार्य अवार्डियों का फैसला 11 अगस्त को होगा। इस कमेटी के चेयरमैन हॉकी ओलंपियन अजीत पाल सिंह बनाए गए हैं। उनके अलावा मोनालीसा मेहता, भुवनेश्वरी कुमारी, इबोमचा सिंह, श्याम राव, आरडी सिंह, सुशील दोषी, शारदा उग्रा, मनोज यादव का नाम शामिल किया गया है।