Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev Says Virat Kohli Will Regret Test Retirement all you need to know

'10 साल बाद पछताएंगे विराट कोहली': कपिल देव ने टेस्ट संन्यास को बताया बड़ी गलती, मोहिंदर अमरनाथ का दिया उदाहरण

Mon, 16 Nov 2026 09:44 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 09:44 PM IST
सार

कपिल देव ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को बड़ी गलती बताया है। उनका मानना है कि कोहली को 10 साल बाद इस फैसले पर पछतावा होगा, क्योंकि उनकी फिटनेस अभी भी शानदार है। वहीं, रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर उन्होंने फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Kapil Dev Says Virat Kohli Will Regret Test Retirement all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने एक बार फिर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़कर अपने करियर की सबसे बड़ी गलती की है और उन्हें 10 साल बाद अपने इस फैसले पर पछतावा होगा। उन्होंने कोहली की शानदार फिटनेस का हवाला देते हुए कहा कि वह आज भी 25 साल के क्रिकेटर को फिटनेस के मामले में चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Kapil Dev Says Virat Kohli Will Regret Test Retirement all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI
कोहली के टेस्ट संन्यास पर क्या बोले कपिल देव?
दरअसल, विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। खास बात यह थी कि कोहली टेस्ट क्रिकेट को सबसे खूबसूरत फॉर्मेट मानते थे। उनके इस फैसले के बाद से ही कई पूर्व क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब कपिल देव ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली ने सबसे बड़ी गलती की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्हें 10 साल बाद अपने इस फैसले पर पछतावा होगा। उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए था। उनकी फिटनेस उनके साथ है और वह किसी भी दूसरे खिलाड़ी से काफी बेहतर हैं। फिटनेस के मामले में वह 25 साल के क्रिकेटर को भी चुनौती दे सकते हैं। गुस्से में आकर संन्यास लेना सही नहीं है। खिलाड़ियों को मोहिंदर अमरनाथ की तरह होना चाहिए, जिन्हें कई बार टीम से बाहर किया गया, लेकिन उन्होंने वापसी करके खुद को साबित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Dev Says Virat Kohli Will Regret Test Retirement all you need to know
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा के भविष्य पर भी कपिल देव ने रखी राय
कपिल देव ने इस बातचीत के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी अपनी राय रखी। रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए अच्छी नहीं रही। गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में रोहित चार पारियों में महज 30 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से दो बार शून्य का स्कोर भी निकला। रोहित के भविष्य को लेकर कपिल देव ने कहा कि इस पर फैसला चयनकर्ताओं को करना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'अगर वह खेल सकते हैं तो ठीक है। मैं यह फैसला चयनकर्ताओं पर छोड़ना चाहूंगा। अगर चयनकर्ता यह फैसला लेते हैं कि उनका समय पूरा हो गया है, तो यह उनकी जिम्मेदारी है। वे सामूहिक रूप से सोचते हैं कि खेल के लिए क्या बेहतर है। रोहित ने देश के लिए शानदार योगदान दिया है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी हमेशा नहीं खेल सकता। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, आर अश्विन और एमएस धोनी जैसे दिग्गज भी एक दिन खेल से दूर हुए हैं। आखिरकार हर खिलाड़ी को एक दिन जाना होता है।'
विज्ञापन

Kapil Dev Says Virat Kohli Will Regret Test Retirement all you need to know
विराट कोहली - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन भी रहा उतार-चढ़ाव भरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली ने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे। हालांकि, वह इस प्रदर्शन को आगे जारी नहीं रख सके और बाकी तीन पारियों में केवल 12 रन ही बना पाए। ऐसे में जहां विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चर्चा जारी है, वहीं कपिल देव के इस बयान ने एक बार फिर उनके फैसले पर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed