{"_id":"6342b9dcec2f8458fc522c18","slug":"kapil-dev-said-pepole-say-there-is-pressure-in-ipl-i-would-say-don-t-play","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapil Dev: आईपीएल को लेकर बोले कपिल देव- लोग कहते हैं इसमें बहुत दबाव है, मैं कहता हूं ऐसा है तो मत खेलो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kapil Dev: आईपीएल को लेकर बोले कपिल देव- लोग कहते हैं इसमें बहुत दबाव है, मैं कहता हूं ऐसा है तो मत खेलो
Sun, 09 Oct 2022 05:39 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 09 Oct 2022 05:39 PM IST
सार
कपिल देव ने मौजूदा खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर आपको आईपीएल में बहुत ज्यादा दबाव होता है तो मत खेलिए। हम तो खेल का मजा लेने के लिए खेलते थे।
विज्ञापन
1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिलदेव ने आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने में दबाव महसूस होता है तो उन्हें यह लीग नहीं खेलनी चाहिए। कपिलदेव ने साल 1983 में अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप जिताया था। इसके बाद से ही भारत में क्रिकेट की सूरत बदल गई और खिलाड़ियों को इसका फायदा हुआ।
पिछले 39 सालों में क्रिकेट का खेल काफी बदल चुका है। अब टेस्ट और वनडे के अलावा टी20 फॉर्मेट भी शुरू हो चुका है। सभी खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने के साथ-साथ टी20 लीग भी खेलते हैं। ऐसे में आईपीएल जैसी लीग का व्यस्त शेड्यूल खिलाड़ियों के लिए काफी दबाव भरा होता है। हालांकि, कपिल देव का मानना है कि खिलाड़ियों पर दबाव होने पर उन्हें क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए।
IND-NZ: जयशंकर ने जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग को किया याद, भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती को लेकर कही यह बात

Nailed it 👏🏽👏🏽 @therealkapildev pic.twitter.com/Wbs86nyEQh
— Aces Middle East (@Aces_sports) October 8, 2022
कपिल ने 'चैंपियंस ऑफ आकाश 2022' कार्यक्रम में कई चीजों पर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह खेलते थे और अब के खेल में कितना अंतर है। उन्होंने कहा "मुझे खेलने का जुनून था। यही अंतर है। मैं विषय को थोड़ा बदलना चाहूंगा। मैं इन दिनों टीवी पर बहुत कुछ सुनता हूं। लोग कहते हैं, 'दबाव है, हम आईपीएल खेलते हैं, बहुत दबाव है'। मैं केवल एक ही बात कहता हूं। 'मत खेलो'। यह दबाव क्या है? यदि आप क्रिकेट से प्यार करते हैं, तो कोई दबाव नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा "ये 'अमेरिकी शब्द' हैं, दबाव हो या अवसाद। मुझे यह समझ नहीं आता। मैं एक किसान हूं। मैं वहां से आया हूं। हम मजे के लिए खेले और जहां आनंद है, वहां दबाव नहीं हो सकता।" कपिल देव के बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि कपिल जिस समय खेलते थे और मौजूदा समय में जनरेशन गैप की वजह से चीजें बदली हैं। ऐसे लोग भी हैं जो महसूस करते हैं कि कपिल सही हैं और आनंद के साथ दबाव नहीं हो सकता।
MS Dhoni: धोनी पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी

मेंटल हेल्थ के लिए अलग कोच
मौजूदा समय में सभी टीमें खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ के लिए अलग कोच रखती हैं। इसके अलावा कंडीशनिंग कोच भी होते हैं, जो खिलाड़ियों की शारीरिक विशेषताओं पर काम करते हैं। ऐसे में कपिल ने अपने बयान से एक बहस को जन्म दे दिया है, जो सोशल मीडिया में जारी है।