फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev questions Rohit Sharma Captaincy says is he is fit to lead indian team

Indian Captain: कपिल देव ने रोहित शर्मा पर उठाए सवाल, बोले- क्या वह भारत की कप्तानी करने के लिए फिट हैं?

Sat, 07 Jan 2023 06:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 06:09 PM IST
सार

कपिल देव का कहना है कि रोहित शर्मा भारत की कप्तानी के लिए फिट नहीं हैं। कपिल के अनुसार रोहित एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन भारतीय कप्तान बनने के लिए उनकी फिटनेस सही नहीं है। 
 

विज्ञापन
Kapil Dev questions Rohit Sharma Captaincy says is he is fit to lead indian team
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर और 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं। कपिल का मानना है कि रोहित शर्मा भारत की कप्तानी के लिए फिट नहीं हैं। तीनो फॉर्मेट में रोहित के कप्तान बनने के बाद भारत ने कुल 68 मैच खेले हैं, जिनमें पांच टेस्ट, 21 वनडे और 42 टी20 मैच शामिल है। हालांकि, रोहित इनमें से सिर्फ 39 मैच ही खेल पाए हैं। इसमें दो टेस्ट, आठ वनडे और 29 टी20 मैच शामिल हैं। 
विज्ञापन


रोहित इस दौरान कुल 29 मैच में नहीं खेले। इनमें से अधिकतर मैच में उन्हें आराम दिया गया था, क्योंकि ये सभी मैच बहुत कम समय में खेले गए और बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए वर्कलोड मैनेज करता है। हालांकि, रोहित चोटिल होने की वजह से भी कई अहम मैचों में नहीं खेल पाए। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच इनमें से एक था, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

पिछले एक साल में रोहित शर्मा की फिटनेस चर्चा का विषय रही है। हालांकि, बल्ले के साथ उनके खराब फॉर्म ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। कपिल देव ने कहा कि रोहित शर्मा के क्रिकेट कौशल में कोई समस्या नहीं है। वह पिछले एक दशक में विराट कोहली के साथ भारतीय बल्लेबाजी के स्तंभों में से एक रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस एक बड़ी चिंता है। कपिल ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान की फिटनेस पर गंभीर संदेह है।

एक निजी चैनल पर कपिल ने कहा "रोहित शर्मा में कोई कमी नहीं है। उनके पास सब कुछ है लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है, उनकी फिटनेस पर एक बड़ा सवालिया निशान है। क्या वह काफी फिट हैं? क्योंकि हर टीम का कप्तान ऐसा होना चाहिए, जो अपने खिलाड़ियों को फिट होने के लिए प्रेरित करे। खिलाड़ियों को अपने कप्तान पर गर्व होना चाहिए।"

1983 के विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर रोहित अपनी फिटनेस में सुधार करते हैं, तो यह बाकी भारतीय क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा। "मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि रोहित की फिटनेस पर एक बड़ा संदेह है। बहुत आलोचना की गई है कि उन्होंने कप्तान बनने के बाद से अधिक रन नहीं बनाए हैं, मैं इससे सहमत हूं लेकिन मुझे नहीं लगता उसके क्रिकेट कौशल के साथ कोई समस्या है। वह एक बहुत ही सफल क्रिकेटर है। अगर वह फिट हो जाते हैं, तो पूरी टीम उसके इर्दगिर्द जुट जाएगी।"

कपिल ने भारतीय टीम के युवाओं को आगे बढ़ने और विश्व कप जीत के लिए रोहित और कोहली पर निर्भर नहीं रहने की सलाह दी। रोहित आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के लिए खेले थे। तीसरे वनडे मैच में चोट की वजह से वह नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वह चोट की वजह से नहीं खेले। अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह वापसी के लिए तैयार हैं। 

रोहित की फॉर्म और फिटनेस पर काफी ध्यान होगा, क्योंकि वह इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed