फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil dev praises hardik pandya says he is dedicated player and had potential

हार्दिक पांड्या को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान, कहा 'उनमें काबिलियत है और वो समर्पित खिलाड़ी हैं'

Thu, 13 Jun 2019 05:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Jun 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Kapil dev praises hardik pandya says he is dedicated player and had potential
कपिल देव हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि आईसीसी विश्व कप में विराट कोहली की अगुआई में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट में अपना शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखने में सफल रहेगी। विश्व कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से एक बार भी नहीं हारी है। दोनों टीमें विश्व कप में अब तक छह बार एक-दूसरे से टकराई हैं और हर बार भारतीय टीम ने अपने इस चिर-प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी है। कपिल ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि पंड्या और उनकी तुलना न की जाए। 

विज्ञापन


कपिल ने उम्मीद जताई कि भारत अपने विजय अभियान को जारी रखेगा और इस टूर्नामेंट में सातवीं बार पाकिस्तान को शिकस्त देगा। भारत की 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान ने कहा, ‘हम चाहेंगे कि यह टीम अपनी काबिलियत पर खेले। हम जरूर जीतेंगे क्योंकि यह टीम बहुत बढ़िया क्रिकेट खेल रही है।’ कपिल ने कहा कि उनके जमाने में पाक टीम अपेक्षाकृत मजबूत थी लेकिन अब भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है। 

विज्ञापन

हार्दिक को बताया समर्पित खिलाड़ी

Kapil dev praises hardik pandya says he is dedicated player and had potential
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media

भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाने वाले इस खिलाड़ी ने हार्दिक पंड्या को टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह चाहेंगे कि उनकी किसी से तुलना ना की जाए। पूर्व विश्व चैंपियन कप्तान ने कहा, ‘मैं यह चाहता हूं कि आप कभी भी उनकी तुलना ना करें, मैं तो यहीं चाहूंगा कि वह मुझसे भी बेहतर खेले। उनमें इतनी काबिलियत है और अगर वह पिछले मैच की तरह खेलते रहे तो आपको उनसे मेरी तुलना करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।’ कपिल ने उम्मीद जताई की पंड्या अपनी गेंदबाजी में और सुधार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed