फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kapil dev is happy with improvement in india's fast bowling

टीम इंडिया के इस फील्ड में सुधार से खुश हैं कपिल

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
kapil dev is happy with improvement in india's fast bowling
क्रिकेटर कपिल देव

पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत के पास आखिर में विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों की अच्छी खेप तैयार हो गयी है और टीम स्पिनरों के अलावा उन पर भी पूरा भरोसा कर सकती है। हाल में दिनों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पूरा सहयोग दिया। पिछली नौ श्रृंखलाओं से टीम के अजेय अभियान में तेज गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही है।

विज्ञापन


तेज गेंदबाजों विशेषकर उमेश यादव के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने कहा, ‘‘आपके सवाल ने मुझे खुश कर दिया क्योंकि आज हमने तेज गेंदबाजों पर निर्भर होना शुरू कर दिया है। एक जमाना था जब हमारे पास कोई तेज गेंदबाज नहीं था और आज हमारे पास इतने अधिक तेज गेंदबाज हैं। जो खिलाड़ी अभी बाहर हैं वे किसी भी समय भारत की तरफ से खेल सकते हैं। ’’ यहां एक कार्यक्रम से इतर बात कर रहे हैं कपिल ने हालांकि वर्तमान भारतीय कोच रवि शास्त्री की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करने से इन्कार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्तमान टीम 20 साल पहले की टीमों से बेहतर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका (शास्त्री) मानना है। आप या तो इसे स्वीकार करो या फिर नकार दो। यह आप पर निर्भर है। ’’ कपिल ने आलराउंडर हार्दिक पंड्या की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘उसमें एक अच्छा आलराउंडर बनने की क्षमता है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed