फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev interview India women head coach applicants

कपिल देव चुनेंगे भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला कोच, इस पूर्व क्रिकेटर को मिल सकती है जिम्मेदारी

Tue, 11 Dec 2018 06:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Kapil Dev interview India women head coach applicants
KAPIL DEV

रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई ने नए कोच की नियुक्ति के लिए एड-हॉक समिति का एलान किया है। इस तीन सदस्यीय समिति में विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, दिग्गज महिला क्रिकेटर शांता रंगास्वामी और अंशुमान गायकवाड शामिल है।

विज्ञापन


कोच पद की नियुक्ति के लिए अब तीनों दिग्गज 20 दिसंबर को बीसीसीआई के मुंबई स्थित में मुख्यालय में कोच पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल है उसमें टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर का नाम सबसे आगे है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप के दौरान रमेश पोवार ने वन-डे की कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को बाहर बैठा दिया था, जिसके बाद मिताली ने उन पर कई संगीन आरोप मढ़े थे। इस विवाद के चलते बोर्ड ने अंतरिम कोच रमेश पोवार का कार्यकाल आगे ना बढ़ाने का फैसला किया था। दरअसल मिताली राज ने बीसीसीआई को लिखे एक पत्र में पोवार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया था। पोवार के साथ मिताली राज ने सीओए के सदस्य डायना इडुल्जी पर भी भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना ने ई-मेल भेजकर बोर्ड और सीओए से पोवार का कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाने की गुजारिश की थी। वहीं एडुल्जी ने भी सीओए प्रमुख विनोद राय को लिखे पत्र में कहा था कि ये ध्यान में रखते हुए कि पोवार को टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का समर्थन हासिल है इसलिए उनका अनुबंध कम से कम न्यूजीलैंड दौरे तक बढ़ाया जाना चाहिए। हालांकि राय ने इस निवेदन को ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed