{"_id":"63bbe4f1cc3fc639cc3d562e","slug":"kapil-dev-big-statement-about-suryakumar-yadav-i-have-seen-many-great-cricketers-but-he-is-unique","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapil Dev: 'मैंने कई महान क्रिकेटर्स को देखा, लेकिन वह अनोखे हैं', इस बल्लेबाज को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kapil Dev: 'मैंने कई महान क्रिकेटर्स को देखा, लेकिन वह अनोखे हैं', इस बल्लेबाज को लेकर कपिल देव का बड़ा बयान
Mon, 09 Jan 2023 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:35 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर 112 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 228 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
बाएं से- विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी बल्लेबाज के लिए विवियन रिचर्ड्स या सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों से तुलना गर्व की बात होती है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शीर्ष पर नाम बने रहने के लिए न केवल ढेर सारे रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि क्रिकेट के खेल को अपनी बल्लेबाजी से फिर से परिभाषित भी किया। हालांकि, भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव को लगता है कि भारत के एक मौजूदा बल्लेबाज ने भी क्रिकेट के सभी परिभाषाओं को बदल कर रख दिया है। इस क्रिकेटर का नाम है- सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर 112 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 228 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 137 रन पर समेट दिया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि सूर्यकुमार की तारीफ करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। इसके अलावा कपिल ने उनकी तुलना सचिन, रिचर्ड्स, कोहली, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
कपिल देव ने कहा- कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी होती है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि सूर्यकुमार की पारी का जिक्र कैसे करूं। जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं तो हमें लगता है कि एक दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस सूची का हिस्सा है। वाकई भारत में बहुत टैलेंट है। जिस तरह की क्रिकेट सूर्यकुमार खेलते हैं, जब वह फाइन लेग के ऊपर लैप शॉट मारते हैं तो गेंदबाज डर जाता है। गेंदबाज को लगता है कि वह खड़े होकर मिड-ऑन और मिड-विकेट पर छक्का मार सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल देव ने कहा- यही बात गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करती है क्योंकि वह लगातार लाइन और लेंथ को पिक करने में सक्षम हैं। मैंने डिविलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पोंटिंग जैसे महान बल्लेबाज देखे हैं, लेकिन बहुत कम लोग गेंद को इतनी सफाई से हिट कर पाते हैं। सूर्यकुमार यादव को सलाम। इस तरह के खिलाड़ी सदी में एक बार ही आते हैं।