फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil-Anshuman: Kapil Dev special message for Gaekwad who is suffering from cancer

Kapil-Anshuman: कैंसर से जूझ रहे गायकवाड़ के लिए कपिल देव ने जारी किया खास वीडियो, कहा- बहुत जल्द हम मिलेंगे..

Tue, 23 Jul 2024 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Jul 2024 11:10 PM IST
सार

गायकवाड़ की मदद के लिए 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और संदीप पाटिल जैसे पूर्व क्रिकेटर आगे आए थे और उन्होंने बीसीसीआई से गायकवाड़ की मदद करने की अपील की थी।

विज्ञापन
Kapil-Anshuman: Kapil Dev special message for Gaekwad who is suffering from cancer
अंशुमान गायकवाड़-कपिल देव - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कोच रह चुके अंशुमान गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और लंदन के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस बीच पूर्व कप्तान कपिल देव ने उनके लिए खास वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ी की हर संभव मदद के लिए मौजूद हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने की आर्थिक मदद
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गायकवाड़ को वित्तीय मदद देने की घोषणा की थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शीर्ष परिषद को निर्देश देते हुए गायकवाड़ को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने कहा था। इसके अलावा शाह ने गायकवाड़ के परिजनों से संपर्क किया और उनके हालचाल जाने थे। वहीं, बीसीसीआई सचिव ने उनके परिवार को किसी भी तरह की मदद का प्रस्ताव भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल देव ने जारी किया खास वीडियो
इस बीच अंशुमान गायकवाड़ के साथी कपिल देव ने खास वीडियो संदेश जारी कर पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे उन दोनों ने एक-दूसरे की कप्तानी की थी। कपिल देव ने कहा, "हाय अंशु, मुझे पता है कि तुम मुश्किल दौर से गुजर रहे हो, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी जीवन में मुश्किल दौर से गुज़रे हैं। मुझे सभी अच्छे दिन याद हैं। पहली बार? जब मैं तुम्हारे नेतृत्व में खेला था, तब तुम मेरे कप्तान थे। और मुझे याद है कि जब मैं कप्तान था, तब तुमने पाकिस्तान के खिलाफ जालंधर में दो सौ रन बनाए थे, तो अच्छी यादें हैं। बुरे मुश्किल दौर आते-जाते रहते हैं, लेकिन मैं जानता हूं कि तुम एक योद्धा हो। चलो, खुश रहो और भगवान ने तुम्हें जो भी दिया है, उसे जीने की कोशिश करो और मैं चाहता हूं कि तुम बेहतर से बेहतर होते जाओ और खुश रहो।"

पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने आगे कहा, "हम सभी को एक दिन जाना है, लेकिन इंसानियत के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह से लड़ते हैं, उसी तरह से लड़ते हैं। जो भी होने वाला है, वह होकर रहेगा। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही मिलेंगे। हम सब मिलकर जश्न मनाएंगे। हमने अच्छा समय बिताया। तुम बस अपना ख्याल रखना।"
विज्ञापन

कपिल देव सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने की थी मांग
गायकवाड़ की मदद के लिए 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और संदीप पाटिल जैसे पूर्व क्रिकेटर आगे आए थे और उन्होंने बीसीसीआई से गायकवाड़ की मदद करने की अपील की थी। कपिल ने खुलासा करते हुए बताया था कि टीम के उनके पूर्व साथी मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद गायकवाड़ के इलाज के लिए फंड जुटाने को लेकर अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed