फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kanpur Chiefs vs Mathura Warriors LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi

MW vs KC: मथुरा वॉरियर्स ने 46 रन से दर्ज की अपने पहले मैच में जीत, कृष्णा के बाद कुनाल ठाकुर चमके

Sun, 16 Feb 2025 10:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Feb 2025 10:33 PM IST
सार

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में मथुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 63 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Chiefs vs Mathura Warriors LLC Ten10 Scorecard Match Result Updates in Hindi
मथुरा वॉरियर्स बनाम कानपुर चीफ्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनादन क्रिकेट का रोमांच जारी है। रविवार को एलएलसीटेन-10 का पांचवां मुकाबला मथुरा वॉरियर्स और कानपुर चीफ्स के बीच खेला गया। इस मैच में मथुरा ने कानपुर को 46 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में मथुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 63 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

कानपुर की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की शुरुआत खराब हुई। टीम को एक रन के स्कोर पर दो झटके लगे। आकिफ खान और आदित्य पांडे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम को एक अच्छी और बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन नहीं मिली। कानपुर की तरफ से कृष्णा मूर्ति ने 18 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। उनके अलावा शिवम ने 13, राहुल ने 11, सतीश ने एक, रवि ने तीन, अरविंद ने छह, साहिल ने सात, रोहित ने दो और दीपक ने एक* रन बनाया। मथुरा के लिए कुनाल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि दीपांशू, हर्ष और बशरत को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा अतुल ने एक सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की पारी
एलएलसीटेन-10 के इस मुकाबले में मथुरा ने शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे कृष्णा ने इस लीग का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 19 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान टीम के कप्तान ने दो चौके और छह छक्के जड़े। उनके अलावा विक्रांत ने 10, राहुल ठाकुर ने 28 और जयदीप कुमार ने 16* रन बनाए। वहीं, कानपुर के लिए गौरव और शिवम को सिर्फ एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed