फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson named ODI player of the Year in New Zealand Cricket's Online awards

ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में विलियम्सन बने साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर

Fri, 01 May 2020 03:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 May 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
Kane Williamson named ODI player of the Year in New Zealand Cricket's Online awards
केन विलियमसन - फोटो : social media

न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में कप्तान केन विलियम्सन को साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया। रॉस टेलर और सोफी डिवाइन को क्रमश: पुरुष और महिला टी-20 वर्ग में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी बनीं।

विज्ञापन


पहली बार इन पुरस्कारों को ऑनलाइन दिया गया। विलियम्सन ने पिछले साल कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व कप में 82 की औसत से दो शतकों की मदद से 578 रन बनाए और वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘पिछले साल विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। वह इस पुरस्कार के हकदार थे।’ अनुभवी टेलर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्द्धशतक जड़े, जबकि डिवाइन ने टी-20 में अपना पहला शतक लगाया और 71 के औसत से 429 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed