फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson made highest in t20 world Cup Final against Australia

AUS vs NZ: टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में विलियमसन ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया, अर्धशतक लगाने वाले दूसरे कप्तान

Sun, 14 Nov 2021 09:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 09:38 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में केन विलियमसन ने 85 रनों की पारी खेली और इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली। 
 

विज्ञापन
Kane Williamson made highest in t20 world Cup Final against Australia
अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस शानदार अर्धशतक की बदौलत कीवी टीम ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस मैच में कप्तान विलियमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस टूर्नामेंट में केन लय में नहीं थे और उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम था, लेकिन इस मैच में उन्होंने फॉर्म में वापसी करते हुए 85 रन बनाए, जो कि आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप में संयुक्त रूप से सबसे  बड़ा स्कोर है। उनके पहले वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में पांच सबसे बड़ी पारियां
बल्लेबाज रन विपक्षी टीम साल
मार्लन सैमुअल्स 85* इंग्लैंड 2016
केन विलियमसन 85 ऑस्ट्रेलिया 2021
मार्लन सैमुअल्स 78 श्रीलंका  2012
विराट कोहली 77 श्रीलंका 2014
गौतम गंभीर  75 पाकिस्तान  2007


विलियमसन ने इस मैच में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकार की बराबरी भी कर ली। वो दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले संगाकारा ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में नाबाद 64 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


धीमी शुरुआत के बाद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
फाइनल मैच में विलियमसन ने शुरुआत में काफी धीमी शुरुआत की थी। उन्होंने शुरुआती 19 गेंदों में 18 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने गियर बदला और 29 गेंदों में 67 रन जड़ दिए। 19 गेंद खेलने के बाद उन्होंने 231.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 32 रन बनाए। इस वर्ल्डकप में यह उनका सबसे छोटा पावरप्ले स्कोर था। हालांकि इसके बाद विलियमसन ने टॉप गियर में रन बनाए और न्यूजीलैंड ने वर्ल्डकप इतिहास फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed