फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson has been appointed as captain of SunRisers Hyderabad for IPL 2018

IPL: वॉर्नर की जगह इस खिलाड़ी को मिली 'सनराइजर्स' की कमान, इस सीजन का एकमात्र विदेशी कप्तान

Thu, 29 Mar 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson has been appointed as captain of SunRisers Hyderabad for IPL 2018
kane williamson

बॉल टेंपरिंग मामले में फंसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को इस साल आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में इस खिलाड़ी की एंट्री बैन कर दी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी ने डेविड वॉर्नर की जगह अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन को टीम की कमान सौंपी है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन, बाग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज केन विलियमसन में से किसी एक को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाय जा सकता है।

विज्ञापन

Kane Williamson has been appointed as captain of SunRisers Hyderabad for IPL 2018
केन विलियमसन - फोटो : IPL official web
इसकी जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। इस ट्वीट में सनराइजर्स हैदराबाद के सीईओ के. शनमुगम ने लिखा, 'केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद' का नया कप्तान नियुक्त करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है।

इस ट्वीट के जवाब में नवनियुक्त कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'सनराइजर्स हैरदराबाद की तरफ से कप्तान का पद संभालने के लिए मैं तैयार हूं। एक टैलेंटेड टीम की कमान अपने हाथों में लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और टीम को मिलने वाली हर चुनौती का सामना करने को तैयार हूं।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed