{"_id":"5ee253af8ebc3e43046b34b7","slug":"kane-richardson-welcomed-icc-decision-to-postpone-decision-on-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगारू गेंदबाज ने किया आईसीसी का समर्थन, कहा- टी20 विश्व कप पर फैसला टालना स्वागत योग्य ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारू गेंदबाज ने किया आईसीसी का समर्थन, कहा- टी20 विश्व कप पर फैसला टालना स्वागत योग्य
Thu, 11 Jun 2020 09:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
केन रिचर्डसन
- फोटो : social media
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने टी-20 विश्व कप को लेकर फैसला टालने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का समर्थन किया और कहा कि सही निर्णय लेने से पहले जितना संभव हो उतना समय लेना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
आईसीसी ने बुधवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर फैसला करने से पहले अभी एक महीने और इंतजार करेगा। आस्ट्रेलियाई टी20 टीम के अहम सदस्य रिचर्डसन ने कहा कि अभी फैसला करने में किसी तरह की जल्दी नहीं है।
विज्ञापन
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार रिचर्डसन ने कहा, 'यह जानना हमेशा अच्छा होता कि भविष्य में क्या होने वाला है लेकिन फैसला करने के लिए हम जितना संभव हो उतना समय ले सकते हैं और यह महत्वपूर्ण है। फैसला करने की कोई जल्दी नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह सही फैसला है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस बीमारी को काफी अच्छी तरह से रोका है इसलिए इन गर्मियों में सामान्य स्थितियों में क्रिकेट के आयोजन को लेकर कुछ सकारात्मक माहौल बना है।'