{"_id":"5a73171c4f1c1b82268b79f5","slug":"kamlesh-nagarkoti-became-a-star-cricketer-in-greed-of-iphone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक मोबाइल के लालच में अंडर-19 क्रिकेट का स्टार बना यह तेज गेंदबाज, रफ्तार बन गई पहचान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक मोबाइल के लालच में अंडर-19 क्रिकेट का स्टार बना यह तेज गेंदबाज, रफ्तार बन गई पहचान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी ने अपनी तेज गेंदबाज से सभी को हैरान कर दिया है। लगभग 150 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले नागरकोटी ने अपनी रफ्तार से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधे रखा है।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
हालांकि बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि नागरकोटी सिर्फ एक आईफोन के लालच में आज इतने बड़े खिलाड़ी बन पाए हैं। दरअसल नागरकोटी के कोच सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने उन्हें दो साल पहले एक आईफोन दिलवाने की बात कही थी, लेकिन कोच की शर्त थी कि पहले नागरकोटी को अंडर-19 विश्वकप टीम में जगह बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
कोच से आईफोन लेने के लिए नागरकोटी ने जमकर तैयारी की और अंडर-19 विश्वकप की टीम में अपनी जगह पक्की की। हालांकि बाद में कोच से उन्हें कोई आईफोन नहीं मिला। इससे पहले उनके कोच ने जूनियर चैलेंजर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने की शर्त रखी थी, लेकिन कमाल के प्रदर्शन के बावजूद आईफोन का नाम तक नहीं लिया।
kamlesh nagarkoti
फिर विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजस्थान की सीनियर टीम में चयन की शर्त रखी। वहां अपने राज्य के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में नागरकोटी उभरे, लेकिन यह पड़ाव पार करने बावजूद उनके हाथ आईफोन नहीं आया।
कमलेश नागरकोटि
- फोटो : Amar Ujala
इतना ही नहीं आईपीएल में सिलेक्शन को लेकर भी नागरकोटी के आगे ऐसी शर्त रखी गई थी। इस सीजन की आईपीएल नीलामी में नागरकोटी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया। केकेआर ने नागरकोटी को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। अभी तक नागरकोटी से किया उनके कोच का वादा पूरा नहीं हुआ है। हालांकि नागरकोटी के कोच ने आज उन्हें इस काबिल बना दिया है कि वह न सिर्फ आईफोन बल्कि दुनिया का कोई भी लग्जरी फोन चुटकियों में खरीद सकता है।