{"_id":"472e3616-a8c5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"just-having-sehwag-back-doesn-t-solve-our-problem-mahela-jayawardene","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरू की वापसी से नहीं मिला कोई फायदाः माहेला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरू की वापसी से नहीं मिला कोई फायदाः माहेला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 में हार का छक्का लगाने के बाद दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम की बोलती बंद है।
विज्ञापन
टीम के कप्तान माहेला जयवर्धने ने हार पर निराशा जताते हुए कहा कि इसके लिए टीम को सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
जयवर्धने ने सहवाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वीरू की वापसी से टीम को कोई फायदा नहीं हुआ। एक सीनियर ओपनर के टीम में होते हुए टीम की ऐसी हालत चिंता का विषय है।
86 रन की हार के बाद माहेला ने कहा कि ऐसा प्रदर्शन टीम के लिए कतई अच्छा नहीं है।
दिल्ली के श्रीलंकाई कप्तान माहेला ने कहा कि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही क्षेत्रों में हमें सुधार करने की जरूरत है।
जब तक हम गेंद और बल्ले की जंग नही जीतेंगे जीत हमारे हाथ नहीं लगेगी।
अब तक की छह हार के बाद माहेला ने कहा कि मुबई और चेन्नई के खिलाफ हमारा प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा खराब रहा।
बाकी चार मैचों में हमने विपक्षी टीम को टक्कर दी। हमें इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए एक टीम के रूप में लड़ना होगा।
हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का आभाव है। टीम को एक इकाई के रूप में अच्छा खेलने की जरूरत होती है।
माहेला ने कहा कि मैं खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं करता। मुझे लगता है कि यह समझाना मुश्किल है कि हार की मुख्य वजह क्या है।
सभी खिलाड़ियों को जीत के लिए अपनी ओर से प्रयास करने की जरूरत है ताकि हम मैच जीत सके।
टीम के सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं और वह इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनसे कैसे प्रदर्शन की उम्मीद है।