{"_id":"7ec8fc2424a875795fabdc22ed4644ef","slug":"juneja-missed-double-ton-against-nz-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रॉ मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरे शतक से चूके जुनेजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ड्रॉ मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरे शतक से चूके जुनेजा
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज मनप्रीत जुनेजा किवी गेंदबाजों का दो दिनों तक जमकर सामना करने के बावजूद दोहरे शतक से चूक गए।
विज्ञापन
जुनेजा महज सात रन से अपने दोहरे शतक बनाने से रह गए। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 20 चौके के अलावा एक छक्का भी लगाया।
जुनेजा जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि वह अपना दोहरा शतक जड़ लेंगे, लेकिन वह यह कारनामा कर पाने में नाकाम रहे।
दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के चौथे और अंतिम दिन भारत ‘ए’ 430 रन बनाकर आल आउट हो गया। न्यूजीलैंड ‘ए’ को पहली पारी के आधार पर सात रन की बढ़त हासिल हुई थी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड खेल के अंतिम दिन दूसरी पारी में तीन विकेट पर 176 रन ही बना पाया। इससे पहले, दो साहसिक शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 437 रन बनाए थे।
विज्ञापन
दो मैचों की गैर आधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था।