फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   JP Duminy says in pink odi AB de Villiers will be a massive boost for south africa

'द. अफ्रीका पिंक वन-डे में करेगी जोरदार वापसी, डीविलियर्स फूंकेंगे टीम में नई जान'

Thu, 08 Feb 2018 02:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
JP Duminy says in pink odi AB de Villiers will be a massive boost for south africa
एबी डीविलियर्स - फोटो : File
दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया इस दौरे पर बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही है। पहले तीसरा टेस्ट जीता और उसके बाद लगातार तीन वन-डे जीते। कप्तान विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और सबसे खास बात यह है कि भारत पहली बार द. अफ्रीका में सीरीज जीतते हुए दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


इस बीच तीसरे वन-डे में द. अफ्रीका के लिए अच्छी बात यह रही कि उनके ऑल राउंडर जेपी डुमिनी फॉर्म में लौटते हुए नजर आए। इस मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए और बल्ले से 51 रन की पारी खेली। अपने इस प्रर्दशन से डुमिनी ने साबित किया कि क्लास हमेशा रहती है, फॉर्म आती-जाती रहती है। 
विज्ञापन


तीसरे वन-डे के बाद मीडिया से बात करते हुए डुमिनी ने कहा कि प्रोटियाज चौथे वन-डे में जोरदार वापसी कर सकती है। 10 फरवरी को खेले जाने वाले पिंक वन-डे में एबी डीविलियर्स टीम में वापसी करेंगे और उनके आने से टीम में नई जान आएगी। डीविलियर्स की तारीफ करते हुए डुमिनी ने कहा कि उनके अंदर टीम में नया आत्मविश्वास जगाने की काबिलियत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमिनी ने कहा कि डीविलियर्स की वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी। वह वन-डे में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अभी हम इस सीरीज को हारे नहीं हैं। अभी भी हमारे पास सीरीज बचाने का मौका है और डीविलियर्स के आने से हमारी यह उम्मीद और भी बढ़ जाती है। 

डुमिनी ने की टीम इंडिया का तारीफ

JP Duminy says in pink odi AB de Villiers will be a massive boost for south africa
टीम इंडिया
डुमिनी ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम ने परिस्थितियों को भुनाने में कोई गलती नहीं की। उनकी टीम ने पिच और कंडिशन के मुताबिक खेल दिखाया है। खास कर उनके स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की है। हमारे बल्लेबाज उनकी गुगली पढ़ने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed